गाजीपुर 19 अक्टूबर, 2022 (सू.वि)। पूर्ण कालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कामायनी दूबे ने बुद्धवार को जिला कारागार में पहुचकर जेल का स्थलीय निरीक्षण किया एवं शिविर आयोजन में प्रतिभाग की।
उन्होने उपस्थित बंदियों से निःशुल्क अधिवक्ता, जेल लोक अदालत तथा उनकी जेल अपील से सम्बन्धित अन्य समस्याएं पूछी गयी एवं उनके यथोचित अधिकार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया तथा बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के विषय में विस्तृत जानकारी भी दी। जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कुल 1171 बंदी निरूद्व है जिसमें 1027 पुरूष, 54 महिला, महिला बंदियों के साथ कुल 03 बच्चे निरूद्ध है व 90 अल्पवयस्क है। भोजन की जानकारी लेते हुए बताया कि रोस्टर के अन्तर्गत भोजन समय-समय से दिया जाता है। निरीक्षण के समय सचिव महोदया ने जेल के कई बंदियों से बात-चीत कर उनकी समस्याओं को समझने के साथ ही उनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश दिया। महोदया ने कारापाल को जिला कारागार में स्थित जेल लीगल क्लीनिक पर विेशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए ताकि जेल में निरूद्ध बंदियों को समय से व समुचित विधिक सहायता प्राप्त हो सके। बैरक एवं कारागार परिसर में साफ-सफाई, मच्छरो के बचाव के लिए छिड़काव के लिए भी निर्देशित किया। इस अवसर पर कारापाल रविन्द्र सिंह यादव के साथ विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारी उपस्थित रहें।