Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

20 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के मध्य होगा चीनी का वितरण

ब्यूरो 20-10-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 20 अक्टूबर, 2022 (सू.वि)। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया है कि पी0एम0जी0के0ए0वाई0 योजना के अन्तर्गत आच्छादित अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारको से सम्बद्ध प्रत्येक यूनिट पर माह अगस्त, 2022 के सापेक्ष आवंटित 05 किग्रा प्रति यूनिट चावल का निःशुल्क वितरण तथा अन्त्योदय राशनकार्डो को माह जुलाई-अगस्त-सितम्बर, 2022 त्रैमास के सापेक्ष 03 किग्रा चीनी प्रति कार्ड 18.00 (अठारह) रूपया प्रति किग्रा की दर से चीनी का वितरण 20.10.2022 से 31.10.2022 के मध्य कराया जा रहा है।

उचित दर विक्रेेताओ द्वारा 19.10.2022 तक प्रत्येक दशा में चीनी का चालान जमा कर उठान कर लिया जाये। जिलाधिकारी महोदया द्वारा प्रत्येक उचित दर दुकान पर खाद्यान्न एवं चीनी के भौतिक सत्यापन हेतु नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जिनका दायित्य है कि वितरण के पूर्व खाद्यान्न का भौतिक सत्यापन कर ले तथा आख्या सम्बन्धित उपजिलाधिकारी के कार्यालय में प्रेषित करे।
राशनकार्डधारकों को पोटेबिलिटी के अन्तर्गत खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी अर्थात यदि किसी कार्डधारक को अपनी राशन की दुकान से खाद्यान्न प्राप्त करने मे असुविधा हो तो वह पोर्टिबिलीटी के माध्यम से किसी अन्य उचित दर दुकान से प्राप्त कर सकता है किन्तु चीनी हेतु पोर्टेबिलीटी की सुविधा अनुमन्य नही है अर्थात लाभार्थी अपनी मूल दुकान से ही चीनी प्राप्त कर सकेगा।
उक्त योजनान्तर्गत वितरण की अन्तिम तिथि 31.10.2022 ही नियत होगी, जिस दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न न प्राप्त कर सकने वाले उपभोक्ताओं हेतु मोबाईल ओटीपी बेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण सम्पन्न किया जायेगा।
एत्तद्वारा जनपद गाजीपुर के समस्त उचित दर विक्रेताओं को निर्देशित किया जाता हैं कि उपर्युक्तानुसार कार्डधारकों में प्रातः 06ः00 बजे से रात्रि 09ः00 बजे तक वितरण करना सुनिश्चित करें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी आर्यका अखौरी को केन्द्रीय मंत्री ने दिया पुरस्कार
Next: विधिक साक्षरता शिविर कार्यक्रम का हुआ आयोजन

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.