Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दिव्यांग छात्र-छात्राओं द्वारा हस्त निर्मित मेले का डीएम ने फीता काट कर किया शुभारम्भ

ब्यूरो 21-10-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221021-WA0014

गाजीपुर 21 अक्टूबर, 2022 (सू.वि)। समर्पण संस्था द्वारा संचालित राजेश्वरी विकलांग विद्यालय एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण केन्द्र शास्त्री नगर के तत्वाधान में शुक्रवार को विद्यालय के दिव्यांग छात्र छात्राओं द्वारा हस्त निर्मित वस्तुओं जैसे दीपक, ज्वैलरी, रंगीन दीपक प्रीन्टिग चादर, गुलदस्ता इत्यादि वस्तुओं का निर्माण कर दीपावली के अवसर पर विकास भवन परिसर में मेले का आयोजन हुआ।
मेले का नेतृत्व जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा एवं समर्पण संस्था के संरक्षिका सविता सिंह द्वारा किया गया। मेले के मुख्य अतिथि आर्यका अखौरी जिलाधिकारी एवं वर्तमान सॉंसद अफजाल अंसारी थे। मेले का शुभारम्भ जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने फीता काट कर किया। विशिष्ठ अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, समाज कल्याण अधिकारी रामनगीना यादव, परियोजना निदेशक राजेश यादव एवं सुखवीर एग्रो एनर्जी फत्तेहउल्लापुर के जी0एम0 प्रिंस गरखर उर्फ वावी रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि मैंने संस्था के संस्थापक को धन्यवाद देती हूँ कि ऐसे विद्यालय का निर्माण करके दिव्यांग बच्चों को स्वावलम्बी बनाने का जो प्रयास किया है वो काफी सराहनीय है विद्यालय के सम्बन्ध मे हुई वार्ता में विद्यालय में चल रहे भूमि के बात को लेकर सुखवीर एग्रो एनर्जी के जी0एम0 ने कहा कि कुछ भाग विवादित है उसका निराकरण कर दिया जाय तो काफी सहुलियत होगी इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय के जो काम अधूरे पडे हुए है उन्हें जल्द ही पूरा करा लिया जायेगा कार्यक्रम में नरेन्द्र विश्वकर्मा जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने नेतृत्व करते हुए कहा कि इस बच्चों के हुनर को देखने से हमारे समाज को प्रेरणा मिलती है कि स्वावलम्बन के क्षेत्र में समाज को भी आगे आना चाहिए। जिलाधिकारी ने मेले मे लगाये गये स्टाल का अवलोकन कर दिव्यांग बच्चो का उत्साहवर्घन किया किया गया तथा दिव्यांग बच्ची द्वारा अपनी हाथो से बनाये गयी जिलाधिकारी की तस्वीर भेट की गयी जिसपर उन्होने प्रसन्नता व्यक्त की। मेले मेें आये हुए समस्त आगन्तुक द्वारा बच्चों के बनाये गये वस्तुओं कि काफी प्रशंसा की गयी। अन्त में सभी आगन्तुको का सविता सिंह ने अभार व्यक्त किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आधार अथेंटिकेशन के उपरान्त ही पेंशन जायेगी खाते में
Next: 164 लाभार्थियों को वितरित किया गया आयुष्मान कार्ड

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.