Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सत्य, न्याय व धर्म के बिना समाज का भला नहीं-संत दयाराम दास

संवाददाता 28-10-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221028-WA0017~2

जमानियां (गाजीपुर)।  क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में चल रहे मानव धर्म प्रसार प्रवर्तन समाज सेवी संस्था के 36 वां वार्षिक सम्मेलन में संत दयाराम दास ने कहा कि सत्य, न्याय व धर्म के बिना समाज का भला होने वाला नहीं है।

जीव अगर सत्य का मार्ग अपनाकर चलें तो उसका जीवन सफल हो जाता है। सत्य ही भगवान है। मात्र सत्य का अगर जीव अपने जीवन में अपनाता रहा तो उसके साथ साथ समाज का भी भला हो जाएगा। कथा में पंडित नीरज शास्त्री ने कहा कि जिसका लक्ष्य ही राम का चरण है। उसे ही लक्ष्मण कहते हैं। मर्यादा पुरुषोत्तम राम के द्वारा सीता का त्याग करने के बाद भी सीता ने जन्म जन्म तब उन्हें पाने का वर मांगा था। चंद्रेश महाराज ने कहा कि कर्म की गति बड़ी जटिल है और शाश्वत सत्य भी। हमारे द्वारा किए गए शुभाशुभ कर्मों का फल हमें भोगना ही पड़ता है। जीवन में जो कर्मफल हम भोग लेते हैं वह तो क्षीण हो जाता है। परन्तु जिस कर्म के फल को हम उसी जीवन में भोग नहीं पाते, वही कर्मफल संचित होकर अगले जन्म का कारण बन जाता है और प्रारब्ध के रुप में कर्मानुसार सात्विक, राजसी अथवा तामसिक रुप में हमें परिलक्षित होता है। इस कर्म बंधन में तुच्छ जीव से लेकर व्रह्मा, विष्णु, महेश तक को बधना ही पड़ता। कर्म एक बीज की तरह एक से दूसरा, दूसरे से तीसरा के सिद्धांत के अनुसार चलता ही रहता है।इस क्रम को रोकने के लिए जरूरी है कि हम परमात्मा के नाम रुपी तवे पर कर्मरुपी बीज को भून डालें, फिर जिस तरह भुने हुए बीज का जमाव नहीं होता उसी तरह परमात्मा के नाम के साथ जुड़कर कर्म भी अगले जन्म का कारण नहीं बनता। कथा में कैलाश सिंह, जयप्रकाश, संतोष कवी, नंदलाल आदि ने अपने विचार रखे कथा मंच का संचालन सुखपाल महाराज ने की। रात्रि में आदर्श रामलीला समिति के द्वारा राम विवाह व धनुष यज्ञ का मंचन किया गया

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: लोक आस्था का महापर्व छ्ठ पूजा पर बाजारों में सजी दुकानें
Next: जनपद के विभिन्न घाटों का जिलाधिकारी ने की स्थलीय निरीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.