Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मंदिर से लौट रहे पूर्व प्रधान से अभद्रता, प्राथमिकी दर्ज

ब्यूरो 28-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के सब्बलपुर खुर्द गांव में मंदिर से पूजा-अर्चना कर लौट रहे पूर्व प्रधान अखिलेश कुमार उपाध्याय के साथ कथित अभद्रता, गाली-गलौज और हाथापाई के मामले में पुलिस ने सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पूर्व प्रधान अखिलेश कुमार उपाध्याय ने गांव की एक महिला पर मारपीट करने, गले में पहनी रुद्राक्ष की माला तोड़ने तथा झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर के अनुसार, सोमवार सुबह मंदिर से लौटते समय महिला ने उनके साथ गाली-गलौज और हाथापाई की। शोर सुनकर बीच-बचाव के लिए पहुंचे उनके भाई बृजेश के साथ भी आरोपी महिला ने कथित रूप से हाथापाई की। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि पूर्व प्रधान की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बरुईन से इकाना तक: रघुराज प्रताप सिंह ने रचा सफलता का नया अध्याय
Next: पति पर मारपीट और आर्थिक प्रताड़ना का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

हो सकता है आप चूक गए हों

655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

पति पर मारपीट और आर्थिक प्रताड़ना का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

मंदिर से लौट रहे पूर्व प्रधान से अभद्रता, प्राथमिकी दर्ज

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.