Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पति पर मारपीट और आर्थिक प्रताड़ना का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

ब्यूरो 28-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानियां। कोतवाली क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव की एक विवाहिता की शिकायत पर पुलिस ने पति के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, आर्थिक प्रताड़ना और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में सोमवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता चन्दा गुप्ता ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उनके पति सौरभ गुप्ता उन्हें न तो दैनिक खर्च के लिए रुपये देते हैं और न ही खाने-पीने की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराते हैं। पैसे मांगने पर वह उनके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करते हैं। पीड़िता का यह भी आरोप है कि जब वह अपनी आजीविका चलाने के लिए काम पर जाती हैं, तब भी आरोपी वहां पहुंचकर उनके साथ गाली-गलौज करता है और मारपीट करता है, जिससे उन्हें मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है। प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच में प्राप्त तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मंदिर से लौट रहे पूर्व प्रधान से अभद्रता, प्राथमिकी दर्ज
Next: भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

हो सकता है आप चूक गए हों

8b75abc6-59e7-4ad5-b19c-c74460a4f176

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 28-07-2026
17ea3dcc-bf1b-431d-8d52-bd15439e6b69

विक्षिप्त युवक को गहमर पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया

ब्यूरो 28-07-2026
655a334d-38c7-457b-8fdd-33fca9ada45d

दहेज हत्या का आरोपी गिरफ्तार, आलाकत्ल चाकू भी बरामद

ब्यूरो 28-07-2026
CSF-Logo-500x280

भोला बिंद हत्याकांड: तीसरे दिन भी पुलिस के हाथ खाली, बिहार तक दी जा रही दबिश

ब्यूरो 28-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.