गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामपुर मांझा पुलिस एवं एटीएस वाराणसी इकाई की संयुक्त टीम ने अवैध शस्त्र रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार शनिवार को संयुक्त टीम ने थाना रामपुर मांझा क्षेत्र के बासूचक हाल्ट स्टेशन के समीप बंद पड़े एक स्कूल के पास से यूसुफ अली (22) पुत्र आलमगीर शाह, निवासी ग्राम गरथौली, थाना रामपुर मांझा को हिरासत में लिया। उसके विरुद्ध अवैध शस्त्र रखने के आरोप में कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी थाना रामपुर मांझा पुलिस एवं एटीएस वाराणसी इकाई की संयुक्त कार्रवाई के तहत की गई। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय भेजा जा रहा है।