रामपुर मांझा। थाना पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मारपीट एवं अन्य धाराओं में दर्ज मुकदमे के दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार शनिवार को थानाध्यक्ष कौशलेन्द्र प्रताप सिंह ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई करते हुए थाना रामपुर मांझा पर दर्ज मुकदमा संख्या 035/2026 में वांछित दो अभियुक्तों को मलिकशाहपुर गांव से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जीत नारायण सिंह यादव (35) एवं सोनू यादव (24) पुत्रगण रामजी यादव, निवासी ग्राम मलिकशाहपुर, थाना रामपुर मांझा के रूप में हुई| पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।