Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण न करने वाले कार्यदायी संस्थाओं को डीएम ने लगाई फटकार

ब्यूरो 15-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221215-WA0009

गाजीपुर 15 दिसम्बर, 2022(सू0वि0)। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में वृहस्पतिवार की सायं राइफल क्लब सभागार में निर्माण कार्य, क्रिटिकल गैप्स मुख्यमंत्री की घोषणा की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने जल निगम ग्रामीण/शहरी, सी0एन0डी0एफ0, आवास विकास परिषद, लो0नि0वि0, आर0ई0डी, यू0पी0 सिडको, यू0पी0 पी0सी0एल0 वाराणसी , आजमगढ, राजकीय निर्माण निगम आजमगढ, बलिया,वाराणसी, भदोही, राज्य निर्माण संघ वाराणसी, जल निगम वाराणसी, अभियन्त्रण एवं संघ सहकारी लि0, देवकली पम्प कैनाल प्रथम, द्वितीय, सिंचाई निर्माण खण्ड एवं अन्य कार्यदायी संस्थाओं के निर्माण कार्यो की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक मे जिलाधिकारी ने माह नवम्बर 2022 मे पूर्ण होने वाले कार्यो की जानकारी कार्यदायी संस्थाओं से ली तथा निर्धारित अवधि मे कार्य पूर्ण न करने वाले कार्यदायी संस्थाओं को फटकार लगाते हुए कार्य मे तेजी लाने का निर्देश दिया। कासिमाबाद में निमार्णाधीन आई टी आई हेतु गुगल शीट पर डेली की रिपोर्ट न भरने पर सम्बन्धित कर्मचारी राकेश यादव का वेतन रोकने का निर्देश दिया साथ ही पीपनार में निमाणाधीन गोशाला को 31 दिसम्बर 2022 तक पूर्ण कर हैण्डओवर का निर्देश दिया । जिलाधिकारी ने ऐसे कार्यदायी संस्थाओं की सूची उपलव्ध कराने का निर्देश दिया जिनके द्वारा धनराशि आवंटन के बाद भी कार्य प्रारम्भ नही किया गया है या कार्य मे ढिलाई बरती जा रही है।
बैठक में जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्माण कार्य मे मानक के अनुरूप एवं गुणवत्तापुर्ण कार्य कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी अधूरे कार्य जो धनाभाव के कारण रूके है की जानकारी लेते हुए पत्राचार करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने धनावंटन के बाद भी कम प्रगति वाले कार्याे पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्याे को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक के अनुसार निर्धारित समय के अन्दर पूरा करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। उन्होने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्याे में किसी भी स्तर पर लापरवाही को बहुत ही गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित विभाग के अधिकारी उसके लिए पूर्ण रूप से जिम्मेदार होगें। उन्होंने मुख्यमंत्री की घोषणाओ के कार्याे को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए पूर्ण कराने का निर्देश दिया उन्होने कहा कि इसकी समीक्षा सीधे शासन स्तर से की जाती है।
बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारीगण उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दलालों या बिचौलियों के माध्यम से धान खरीद की सूचना पर होगी कार्यवाई-एसडीएम
Next: अन्तर्राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2022 का ओवर ऑल चैम्पियन बने सनशाइन पब्लिक स्कूल के बच्चों को विधायक ने किया सम्मानित

हो सकता है आप चूक गए हों

d6ed6316-5e0e-4b56-96ad-e370f1e4b4ac

खून से लथपथ मिला बाइक मैकेनिक का शव, प्रेम प्रसंग समेत कई बिंदुओं पर जांच

ब्यूरो 26-07-2026
7a27145f-352a-4b34-bd71-64b4e9f91a84

मारपीट के मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 26-07-2026
a390a907-fb79-49d7-8deb-c23d93fa32f6

अवैध शस्त्र रखने के आरोप में युवक गिरफ्तार, एटीएस और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

ब्यूरो 26-07-2026
8b14faac-7644-4866-98f3-7da992394e76

12 वांछित वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 26-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.