Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एंबुलेंस में कन्या ने लिया जन्म,जच्चा बच्चा सुरक्षित

ब्यूरो 17-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221217-WA0022

ग़ाज़ीपुर (17 दिसम्बर 22)। उत्तर प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दी जाने वाली निशुल्क सुविधाओं में एंबुलेंस सेवा जनपद में काफी हितकारी साबित होती नजर आ रही है। खासकर के प्रसव के मामले में। ऐसा ही कुछ देखने को मिला गुरुवार को जब सदर ब्लाक के रिवर बैंक कॉलोनी से एक कॉल आया। बताया गया कि गर्भवती को प्रसव पीड़ा है जिसके बाद बताए गए लोकेशन पर इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन और पायलट एंबुलेंस लेकर पहुंचे । गर्भवती को लेकर स्वास्थ्य केंद्र के लिए चले लेकिन रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ जाने के कारण सड़क के किनारे एंबुलेंस को लगाकर परिवार की महिलाओं के सहयोग से एंबुलेंस के अंदर सुरक्षित प्रसव कराया गया।

108 एंबुलेंस के ब्लॉक प्रभारी दीपक राय ने बताया कि गुरुवार को सदर ब्लाक के रिवर बैंक कॉलोनी से एक कॉल आया। बताया गया कि रामावती पत्नी संजीव कुमार को प्रसव पीड़ा है। जिसके बाद बताए गए लोकेशन पर पायलट वाहिद खान और इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन रामनाथ 108 एंबुलेंस लेकर पहुंचे। गर्भवती और परिवार की महिलाओं को लेकर जिला महिला अस्पताल के लिए चले। लेकिन प्रसव पीड़ा बढ़ जाने के कारण सड़क किनारे एंबुलेंस को खड़ा कर एंबुलेंस के अंदर ही प्रसव कराया गया। गर्भवती ने कन्या को जन्म दिया। इसके पश्चात जच्चा और बच्चा को जिला महिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को सुरक्षित बताया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पदयात्रा से कांग्रेस पार्टी को मिल रही मजबूती-नसीम अख्तर
Next: 31 प्रवक्ताओं एवं 06 सहायक अध्यापको को प्रदान किया गया नियुक्ति पत्र

हो सकता है आप चूक गए हों

d6ed6316-5e0e-4b56-96ad-e370f1e4b4ac

खून से लथपथ मिला बाइक मैकेनिक का शव, प्रेम प्रसंग समेत कई बिंदुओं पर जांच

ब्यूरो 26-07-2026
7a27145f-352a-4b34-bd71-64b4e9f91a84

मारपीट के मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 26-07-2026
a390a907-fb79-49d7-8deb-c23d93fa32f6

अवैध शस्त्र रखने के आरोप में युवक गिरफ्तार, एटीएस और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

ब्यूरो 26-07-2026
8b14faac-7644-4866-98f3-7da992394e76

12 वांछित वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 26-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.