Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

15000 रु का वांछित शातिर इनामिया गिरफ्तार

ब्यूरो 31-12-2022

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20221231-WA0010

गाजीपुर। थाना गहमर पुलिस ने हत्या व हत्या का प्रयास करने वाले 15000 रु का वांछित शातिर इनामिया को शुक्रवार को करीब 4.30 बजे ग्राम पंचमहला थाना खुदागंज जनपद नालंदा बिहार से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया।

पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवम् अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवम् क्षेत्राधिकारी जमानिया के कुशल मार्गदर्शन में अपराध एवम् वांछित अपराधियो की गतिविधियो तथा अपराध पर अंकुश लगाने के क्रम मे प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय के निर्देशन पर निरीक्षक अशोक कुमार तिवारी मय हमराह के थाना गहमर व थाना कोतवाली नगर गाजीपुर मे वांछित इनामिया अभि0 श्रवण कुमार उर्फ छोटू यादव पुत्र राम जी प्रसाद यादव निवासी पंचमहला पोस्ट महमूदा थाना खुदागंज जनपद नालंदा बिहार को ग्राम पंचमहला थाना खुदागंज जनपद नालंदा बिहार से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त मु0अ0सं0 247/22 धारा 307 भादवि थाना गहमर, गाजीपुर व मु0अ0सं0 486/22 धारा 307,34,411,504,506 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद गाजीपुर मे वांछित था। ज्ञात हो कि अभियुक्त द्वारा 08.09.2022 को थाना क्षेत्र आदित्य नगर जनपद सरायकेला से ट्रक नं0 JH05B9291 जिसपर 19.64 मिट्रिक टन सरिया लदा था के चालक का मय ट्रक के अपने साथियो के साथ अपहरण कर लिया था तथा ट्रक चालक की हत्या कर शव को थाना क्षेत्र मंदार जिला राची झारखण्ड मे फेक कर ट्रक को लूट लिये थे। ट्रक व हत्यारे व लुटेरो की बारे मे मुखबीर की सूचना पर अभियुक्त व पुलिस के बीच मुठभेढ हुई जिसमे अभियुक्त उपरोक्त पुलिस पर फायर करते हुए फरार हो गया था तथा इसका साथी विश्वजीत उर्फ भोला गिरफ्तार हुआ था तथा ट्रक मय सरिया के बरामद हुआ था। उपरोक्त अभियुक्त द्वारा 22.09.2022 को थाना क्षेत्र कोतवाली नगर अन्तर्गत भी पुलिस पार्टी पर फायर किया गया था।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: 10 हजार का इनामिया शातिर वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Next: जनपद में धारा 144 लागू

हो सकता है आप चूक गए हों

d6ed6316-5e0e-4b56-96ad-e370f1e4b4ac

खून से लथपथ मिला बाइक मैकेनिक का शव, प्रेम प्रसंग समेत कई बिंदुओं पर जांच

ब्यूरो 26-07-2026
7a27145f-352a-4b34-bd71-64b4e9f91a84

मारपीट के मामले में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 26-07-2026
a390a907-fb79-49d7-8deb-c23d93fa32f6

अवैध शस्त्र रखने के आरोप में युवक गिरफ्तार, एटीएस और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

ब्यूरो 26-07-2026
8b14faac-7644-4866-98f3-7da992394e76

12 वांछित वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 26-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.