Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

क्षतिग्रस्त हाइट गेज मरम्मत कर पुनः लगा

ब्यूरो 12-01-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गहमर (गाजीपुर)। यूपी – बिहार को जोड़ने वाली कर्मनाशा पुल पर ट्रक के धक्के से क्षतिग्रस्त हाइट गेज की मरम्मत कराकर पुलिस ने पुनः लगवा दिया। विगत सोमवार को एनएचआई वाराणसी द्वारा कर्मनाशा पुल पर पुराने हाइट गेज को हटाकर लोहे के मोटे गार्डर का हाइट गेज लगाया था। दूसरे दिन ही बिहार की ओर से आ रहा ट्रक ने हाइट गेज में टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। हाइट गेज तोड़ने पर पुलिस ने ट्रक सहित चालक को हिरासत में लिया था।

ताड़ीघाट – बारा मार्ग, नेशनल हाइवे 124 – सी पर स्थित यूपी – बिहार को जोड़ने वाली कर्मनाशा पुल क्षतिग्रस्त हो गया है। बड़े व भारी वाहनों के आवागमन को रोकने के लिए एनएचआई वाराणसी द्वारा 22 नवंबर 2022 को पुल के दोनों तरफ दस फीट की ऊंचाई पर हाइट गेज लगाया गया था। लगने के 24 घंटे बाद ही बालू माफियाओं ने हाइट गेज को तोड़ दिया। डीएम आर्यका अखौरी व एसपी ओमवीर सिंह ने पुल का निरीक्षण करने के बाद मोटे लोहे के गार्डर का हाइट गेज लगाने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन के निर्देश पर एनएचआई ने सोमवार को लोहे के मोटे गार्डर के हाइट गेज लगा दिए, हालांकि उसे भी 24 घंटे बाद ही ट्रक ने टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। हाइट गेज को क्षतिग्रस्त करने पर पुलिस ने ट्रक सहित चालक को हिरासत में ले लिया। बृहस्पतिवार को ट्रक चालक ने टूटे हाइट गेज की मरम्मत कराई तब पुलिस ने उसे छोड़ा। इस संबंध में एनएच विभाग के जेई घनश्याम पांडेय ने बताया कि कर्मनाशा पुल पर पहुंच टूटे हाइट गेज की जानकारी ली गई। पुलिस द्वारा उसे लगवा दिया गया है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: स्वामी विवेकानंद विश्व मानवता के अग्रदूत-प्राचार्य प्रो शरद कुमार
Next: क्रूज के आगमन की तैयारियाँ पूरी

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
3312af2c-c14e-4a8c-a3d5-2476e012f8ad

पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को जमानियां पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 09-06-2026
29ee56fd-5adb-4d7b-a5bc-0c05169f3a4d

लंबित मामलों की समीक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक ने की बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई में सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.