Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

स्वैच्छिक संस्थाओं को सहायता योजनान्तर्गत आवेदन पत्रों का आमंत्रित

ब्यूरो 17-02-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 17 फरवरी, 2023 (सू.वि)। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया है कि मानसिंक मंदित तथा मानसिंक रूप से रूग्ण निराश्रित दिव्यांगजन के लिए आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्रों के संचालन हेतु स्वैच्छिक संस्थाओं को सहायता योजनान्तर्गत आवेदन पत्रों का आमंत्रण जनपद के मानसिक मंदित तथा मानसिंक रूप से रूग्ण निराश्रित दिव्यांगजन हेतु आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्रों के संचालन हेतु स्वैच्छिक संगठनों को सहायता प्रदान किये जाने की व्यवस्था प्रदेश सरकार द्वारा की गयी है।
निःशक्त व्यक्ति (सामान्य अवसर, अधिकारों का संरक्षण और पूर्ण भागीदारी) अधिनियम 1995 एवं दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 के अन्तर्गत पंजीकृत प्रदेश के स्वैच्छिक संगठन जो मानसिक मंदित के क्षेत्र में अनुभव तथा उक्त योजना हेतु पात्रता रखते हो, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ0प्र0 की वेबसाइटhttp:uphd.gov.in से प्रश्नगत योजना से सम्बन्धित दिशा-निर्देश व आवेदन पत्र का प्रारूप प्राप्त कर सकते है।
इच्छुक स्वैच्छिक संस्थाएं मानसिक मंदित तथा मानसिंक रूप से रूग्ण निराश्रित दिव्यांगजन हेतु आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्रों के संचालन हेतु सहायता योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए अनुदान प्रस्ताव कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, विकास भवन, कमरा न0 26 गाजीपुर में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि जिलाधिकारी की संस्तुति के साथ निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ0प्र0 लखनऊ को अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रेषित किय जा सकें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पूर्णकालिक सचिव ने जिला जेल का किया निरीक्षण
Next: इन्वेस्टर समिट के सम्बन्ध में 19 फरवरी को प्रेसवार्ता करेंगे राज्य मंत्री

हो सकता है आप चूक गए हों

87d272ea-3fd3-4628-82b3-8ddca261cf32

एस.एस. देव पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रदेश में लहराया परचम

ब्यूरो 27-07-2026
12efb8a2-bade-455f-ae88-36ed2d103c46

अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए प्रभावी पैरवी के निर्देश

ब्यूरो 27-07-2026
5004b00f-8e81-4775-8e35-50e0f9d48f75

महिलाओं के प्रति अश्लील हरकत करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
124bf7d0-be68-4891-a95d-f91e46815097

मारपीट के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 27-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.