Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

यदि ब्रह्म ही राम हैं तो फिर उनका अवतार क्यों

ब्यूरो 14-03-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

मलसा (गाजीपुर)। सब्बलपुर रामलीला मैदान में आयोजित पंच दिवसीय रामचरित मानस सम्मेलन में बक्सर बिहार से पधारे हुए हिंमाशु स्वामी ने कथा अमृत पान कराते हुए भगवान अवतार क्यों लेते हैं की चर्चा किया।

जब एक बार हिमालय में बाबा भोलेनाथ शांत भाव से सुखासन अवस्था में बैठे हुए थे तभी सुअवसर जान कर पार्वती जी ने प्रश्न किया कि हे जगतगुरु महेश्वर मेरे मन में एक संदेह है कृपया अपनी दासी समझकर मेरे संशय का निवारण किजिए। रामजी जो कि अयोध्या नरेश दशरथ जी के पुत्र थे का नाम ही सतत जपा करते हैं अथवा वह अजन्मा, निर्गुण, निर्विकार, अप्रमेय, सर्वव्यापी व्रह्म का राम ऐसा नाम आप जपा करते हैं। यदि ब्रह्म ही राम हैं तो फिर उनका अवतार क्यों होता है।
क्या राक्षसों का संहार करने के लिए ब्रह्म का अवतार होता है अथवा साधू संत, गाय, देवता को सुख देने के लिए?
शंकर जी ने पार्वती जी को धन्यवाद दिया कि हे पार्वती तुम्हारे इस प्रश्न की वजह से रामकथा संसार को जानने में आएगा और फिर उसे कह सुनकर जीव का परम कल्याण होगा। रामजी का अवतार अपने भक्तों के भाव को रखने के लिए होता है और चूंकि भक्त की बात को रखने के लिए भगवान साकार रूप में अवतार ले ही लेते हैं तो खर पतवार की भांति जगह जगह उत्पन्न हुए राक्षसों का संहार भी कर देते हैं और पृथ्वी पर दुखी गौ, ब्राह्मण, संत समाज को अपना दर्शन देकर उनको सुखी कर देते हैं। मानस सम्मेलन में रोहित तिवारी, बुच्चा महाराज और कथा कोकिला वीणा मिश्रा ने भी मानस जी के विभिन्न प्रसंगों को उपस्थित श्रोताओं को सुनाकर मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा मंच का संचालन भीम साधू ने किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मेरिट लिस्ट के अनुसार होगा प्रवेश
Next: कैंपस प्लेसमेंट 16 मार्च को होगा आयोजित

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.