Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दशमोत्तर छात्रवृत्ति आवेदन की समय-सारिणी जारी, 15 सितंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

ब्यूरो 22-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना (ग्रुप-1, 2, 3 एवं 4) के तहत आवेदन एवं वितरण की समय-सारिणी शासन की ओर से जारी कर दी गई है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गिरिजा भांकर सरोज ने बताया कि छात्रवृत्ति योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी शिक्षण संस्थानों एवं छात्र-छात्राओं को निर्धारित समय-सीमा का पालन करना होगा।

उन्होंने बताया कि नवीन मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान 22 जुलाई से 15 अगस्त 2026 तक मास्टर डाटाबेस में शामिल होने, पासवर्ड प्राप्त करने तथा डाटा अपडेट करने की प्रक्रिया पूरी करेंगे। नवीनीकरण (Renewal) के लिए छात्र-छात्राएं 15 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे, जबकि शिक्षण संस्थानों द्वारा इन आवेदनों का सत्यापन एवं अग्रसारण 25 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। वहीं नए (Fresh) आवेदनों की ऑनलाइन प्रक्रिया 15 सितंबर से 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। इन आवेदनों को संबंधित शिक्षण संस्थानो  द्वारा 10 नवंबर 2026 तक अग्रसारित किया जाएगा। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने सभी दशमोत्तर शिक्षण संस्थानों एवं पात्र छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी औपचारिकताएं पूर्ण करें, ताकि छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ समय पर प्राप्त हो सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: डीएम ने अस्थायी गौ-आश्रय स्थल का किया निरीक्षण, हरे चारे की कमी पर तत्काल व्यवस्था के निर्देश
Next: महिला कबड्डी ट्रायल अब 23 जुलाई को, जूनियर फुटबॉल चयन 24 जुलाई को होगा

हो सकता है आप चूक गए हों

26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
ccb7570d-98cf-40f5-b688-6a8671114082

गैंगस्टर एक्ट के वारंटी को भांवरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 22-07-2026
0279505b-3fe2-4e1a-8306-697f70c3eab8

मेधावी विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित, करियर को लेकर किया मार्गदर्शन

ब्यूरो 22-07-2026
CSF-Logo-500x280

महिला कबड्डी ट्रायल अब 23 जुलाई को, जूनियर फुटबॉल चयन 24 जुलाई को होगा

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.