Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पूर्णकालिक सचिव ने जेल लीगल क्लीनिक पर विशेष रूप से ध्यान देने के लिए दिए निर्देश

ब्यूरो 20-04-2023

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर 20 अप्रैल, 2023 (सू0वि0)। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में 20.04.2023 को जिला कारागार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव कामायनी दूबे द्वारा जेल का निरीक्षण किया गया।

बंदियों से निःशुल्क अधिवक्ता, जेल लोक अदालत तथा उनकी जेल अपील से संबंधित अन्य समस्याएं पूछी गयी एवं उनके यथोचित अधिकार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया तथा बंदियों को उनके संवैधानिक अधिकारों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी।
जेल अधीक्षक द्वारा बताया गया कि वर्तमान में कुल 1019 बंदी निरूद्ध है। जिसमें 888 पुरूष, 44 महिला व 87 अल्पवयस्क है। सुबह का नाश्ता-ब्रेड, चाय व दोपहर का भोजन-रोटी, चावल, अरहर की दाल, सब्जी (आलू, पत्ता गोभी) तथा शाम का भोजन-रोटी, चावल, चना की दाल, सब्जी (आलू, चौलाई पालक) तथा सायं चाय, बिस्कुट।
सचिव महोदया द्वारा पुरूष एवं महिला बैरक का भी निरीक्षण किया गया तथा जेल के कई बंदियों से बात कर उनकी समस्याओं को समझने के साथ ही उनके निस्तारण का निर्देश दिया। सचिव ने कारापाल को जिला कारागार में स्थित जेल लीगल क्लीनिक पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए ताकि जेल में निरूद्ध बंदियों को समय से व समुचित विधिक सहायता प्राप्त हो सके। कारागार परिसर में साफ-सफाई के लिए निर्देशित किया गया। इस अवसर पर कारापाल रविन्द्र सिंह यादव उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ईदगाह पर आने-जाने वाले रास्तों की साफ-सफाई के लिए डीएम ने दिया निर्देश
Next: राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौता के आधार पर ज्यादा से ज्यादा वादों का निस्तारण करने हेतु आयोजित हुआ बैठक

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वन-वे व्यवस्था लागू

ब्यूरो 25-07-2026
81d57938-a1b5-489d-bade-896c83ef83d3

65 पाउच देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, एक बाल अपचारी भी अभिरक्षा में

ब्यूरो 25-07-2026
4561c905-cdba-441f-9f84-739b612510f8

जमानियां साइबर सेल की तत्परता से यूपीआई फ्रॉड के ₹41,043 पीड़ित के खाते में लौटे

ब्यूरो 25-07-2026
810ea70b-e319-4464-890b-95bb10e11823

साइबर सेल की तत्परता से यूपीआई फ्रॉड के ₹24,435 पीड़ित के खाते में लौटे

ब्यूरो 25-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.