जमानियां/गहमर। गहमर थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 65 पाउच देशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार 24 जुलाई को उपनिरीक्षक सत्येंद्र सिंह चंदेल अपनी टीम के साथ रेलवे क्रॉसिंग के पास ग्राम गहमर में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पिंटू राजभर निवासी गहमर (चिनगी दीवान चकवा) तथा एक बाल अपचारी को 65 पाउच देशी शराब के साथ पकड़ा गया।बरामदगी के आधार पर थाना गहमर में मु0अ0सं0 143/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार आरोपी पिंटू राजभर के विरुद्ध पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के तहत एक मुकदमा दर्ज है।