Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जमानियां साइबर सेल की तत्परता से यूपीआई फ्रॉड के ₹41,043 पीड़ित के खाते में लौटे

ब्यूरो 25-07-2026

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
4561c905-cdba-441f-9f84-739b612510f8

जमानियां। थाना जमानियां साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से यूपीआई फ्रॉड का शिकार हुए एक आरक्षी को बड़ी राहत मिली। साइबर सेल के प्रयास से पीड़ित के खाते में ₹41,043 की पूरी धनराशि वापस करा दी गई।

पुलिस के अनुसार, अपराध एवं साइबर धोखाधड़ी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जमानियां थाने में तैनात आरक्षी अश्वनी कुमार यादव, मूल निवासी मोलनापुर, थाना राजेसुल्तानपुर, जनपद अंबेडकर नगर, यूपीआई फ्रॉड का शिकार हो गए थे। घटना के तुरंत बाद उन्होंने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होते ही थाना जमानियां साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह एवं उनकी टीम ने मामले में त्वरित कार्रवाई शुरू की। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय के आदेश के माध्यम से शुक्रवार को पीड़ित के खाते में फ्रॉड की गई ₹41,043 की धनराशि वापस करा दी गई। धनराशि वापस मिलने पर आरक्षी अश्वनी कुमार यादव ने जमानियां साइबर सेल की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर बिना विलंब किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर धनराशि वापस कराई जा सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: साइबर सेल की तत्परता से यूपीआई फ्रॉड के ₹24,435 पीड़ित के खाते में लौटे
Next: 65 पाउच देशी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, एक बाल अपचारी भी अभिरक्षा में

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

श्रावण मास में कांवड़ यात्रा को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वन-वे व्यवस्था लागू

ब्यूरो 25-07-2026
CSF-Logo-500x280

दहेज उत्पीड़न और मारपीट के आरोप में पति पर मुकदमा, पुलिस ने शुरू की जांच

ब्यूरो 25-07-2026
CSF-Logo-500x280

मड़हे से दो गाभिन भैंसें चोरी, घटनास्थल पर मिली संदिग्ध की साइकिल

ब्यूरो 25-07-2026
CSF-Logo-500x280

बाइक पर ₹25 हजार की छूट का झांसा देकर ठगी, मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 25-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.