Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

प्रशिक्षण सत्र हेतु अभ्यर्थी को करना होगा ऑनलाइन आवेदन

ब्यूरो 27-07-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर। प्रदेश के राजकीय/ निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में संचालित व्यवसायों एवं टाटा टेक्नोलॉजी लि0 के सहयोग से 149 राजकीय संस्थानों में संचालित हो रहे 11 दीर्घकालीन व्यवसायों में माह अगस्त-2024 से प्रारम्भ होने वाले प्रशिक्षण सत्र हेतु अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन करने के लिए वेबसाइट http://www.scvtup.in को खोलना होगा, तथा उस पर बने हुए लिंक “Online Submission of Application for Admission for Session 2024-25” for Government / Private ITI ” पर क्लिक कर पहले अपना फार्म भरना होगा। अभ्यर्थी को आनलाइन आवेदन से पूर्व OTP से मोबाइल नम्बर का सत्यापन करना होगा। फार्म भरने के पश्चात उसे “Preview”वाले पृष्ठ पर अंकित ‘Proceed For Payment’ के लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन भुगतान करना होगा। ऑनलाइन भुगतान डेबिड कार्ड / क्रेडिट कार्ड/इन्टरनेट बैंकिग/यू०पी०आई० के माध्यम से किया जा सकता है, जिस हेतु यूनियन बैंक ऑफ इंडिया व स्टेट बैंक आफ इण्डिया, व अन्य बैंक के पेमेन्ट गेटवे की सुविधा उपलब्ध रहेगी। आवेदन शुल्क का भुगतान होने पर अभ्यार्थी अपने फार्म का प्रिंट आउट ले सकेगा। अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन में की गयी प्रविष्टियों में हुई कतिपय त्रुटियों के संशोधन हेतु 02 दिन ( 48 घण्टे ) का समय दिया जायेगा। ऑनलाइन आवेदन में सहायता हेतु विवरणी ई- फार्म में वेबसाइट www.scvtup.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी विवरणी को पूर्ण रूप से या आवश्यकता के अनुसार विवरणी का कोई भाग प्रिंट कर सकते हैं, या डाउनलोड कर सकता है। ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दिनांक 10.07.2024 से 04.08.2024 रात्रि 12.00 बजे तक उपलब्ध रहेगी। प्रवेश पंजीकरण शुल्क – सामान्य/पिछड़ा वर्ग हेतु शुल्क रू0 250 / – ( रू0 दो सौ पचास मात्र ), अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति हेतु शुल्क रू0 150 / – ( रू० एक सौ पचास मात्र) है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बीएलओ ने गैर ऋणी कृषकों के बीमा कराने की प्रक्रिया की दी विस्तृत जानकारी
Next: विभाग द्वारा प्रमाण पत्र का अंकित वेबसाइट से किया जा सकेगा सत्यापन

हो सकता है आप चूक गए हों

c284831a-c90f-48e7-baec-d54de4fd74ab

सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को भावभीनी विदाई, सेवाओं को किया गया सम्मानित

ब्यूरो 31-07-2026
12c2eb04-45bb-45a9-93eb-14acee2c2461

पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 30-07-2026
58939432-7458-45ab-a94d-a3d3c6a19fd9

जंगीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ दबोचा

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

ब्यूरो 30-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.