Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

विभाग द्वारा प्रमाण पत्र का अंकित वेबसाइट से किया जा सकेगा सत्यापन

ब्यूरो 27-07-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF Logo

गाजीपुर। मुख्य राजस्व अधिकारी अमरेश कुमार ने बताया है कि आय जाति एवं निवास प्रमाण पत्र सम्बन्धित तहसील के उप जिलाधिकारी के स्तर से आनलाईन निर्गत किये जाते है तथा प्रमाण पत्र के नीचे ही सत्यापन करने से सम्बन्धित वेबसाईट का विवरण भी अंकित रहता है। प्रमाण पत्रों को जिस विभाग में जमा किया जायेगा, उस विभाग द्वारा प्रमाण पत्र को अंकित वेबसाइट से सत्यापन किया जा सकता है। वर्तमान में पॉचू राम जिला भूमि सुधार लिपिक द्वारा उक्त प्रमाण पत्रों को प्रतिहस्ताक्षरित करने की कार्यावाही की जाती है। इसी प्रकार विभिन्न प्रकार के नोटिरी एफीडेविट/ शपथ पत्र को प्रतिहस्ताक्षरित करने की कार्यवाही प्रशान्त कुमार गुप्ता मुख्य प्रतिलिपिक द्वारा की जाती है।
जिलाधिकारी के आदेश दिनांक 26.07.2024 द्वारा आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र एवं नोटरी एफीडेविट/शपथ पत्र को प्रतिहस्ताक्षरित कराये जाने का कोई नियम न होने के कारण तत्काल प्रतिबन्धित किया गया है। प्रमाण पत्रों/शपथ पत्रों को सम्बन्धित विभाग द्वारा सत्यापित करने हेतु कार्यालय को पत्र प्राप्त होने पर सत्यापन की कार्यवाही की जायेगी।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: प्रशिक्षण सत्र हेतु अभ्यर्थी को करना होगा ऑनलाइन आवेदन
Next: छात्र-छात्राओं को वितरित किए गए स्मार्टफोन

हो सकता है आप चूक गए हों

c284831a-c90f-48e7-baec-d54de4fd74ab

सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को भावभीनी विदाई, सेवाओं को किया गया सम्मानित

ब्यूरो 31-07-2026
12c2eb04-45bb-45a9-93eb-14acee2c2461

पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 30-07-2026
58939432-7458-45ab-a94d-a3d3c6a19fd9

जंगीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ दबोचा

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

ब्यूरो 30-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.