Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पशु आरोग्य मेले में 530 पशुओं का पंजीकरण कर वितरित की गई दवा

ब्यूरो 21-10-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20241021-WA0023

जमानिया। क्षेत्र के जीवपुर गांव में सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमें करीब 530 पशुओं का पंजीकरण कर दवा का वितरण किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत ग्राम प्रधान सुनील कुमार सिंह एवं उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ सर्वेश कुमार सिंह ने फीता काट कर मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान डॉ सर्वेश कुमार ने मेले के माध्यम से पशुपालकों को पशुओं की बीमारी के बारे में बताया और कहा कि पशुपालकों को पशुओं में होने वाले टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित किया। 1962 एंबुलेंस के डॉ राजेश्वर ने पशुओं में होने वाली बीमारी एवं बचाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान 530 पशुओ का पंजीकरण किया गया और दवा वितरित कर उचित सलाह दी गई। इस अवसर पर धीरेन्द्र यादव‚ राधेश्याम‚ संजीव सिंह‚ हिमांशु सिंह‚ सचिन सिंह गुलाब चन्द सहित सैकडो पशुपालक मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मतदेय स्थलों की सूची को डीईओ पोर्टल पर अपलोड कराना करे सुनिश्चित- जिला निर्वाचन अधिकारी
Next: अज्ञात वाहन से धक्का लगने के कारण नाबालिग की मौत

हो सकता है आप चूक गए हों

26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
ccb7570d-98cf-40f5-b688-6a8671114082

गैंगस्टर एक्ट के वारंटी को भांवरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 22-07-2026
0279505b-3fe2-4e1a-8306-697f70c3eab8

मेधावी विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित, करियर को लेकर किया मार्गदर्शन

ब्यूरो 22-07-2026
CSF-Logo-500x280

महिला कबड्डी ट्रायल अब 23 जुलाई को, जूनियर फुटबॉल चयन 24 जुलाई को होगा

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.