Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

बरेली पुलिस को पूर्व सूचना के बावजूद मनीष कश्यप की सुरक्षा के लिए नहीं उठाया गया कोई कदम, हत्या का जिम्मेदार है प्रशासन: लेखपाल संघ

ब्यूरो 22-12-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

जमानियाँ (गाजीपुर)। प्रदेश में लेखपाल की निर्मम हत्या, अपहरण व लेखपालों के साथ आए दिन हो रहे हिंसात्मक घटनाओं के विरोध में स्थानीय लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष विजय कुमार सिंह और मंत्री मंतोष सिंह के नेतृत्व में शनिवार को लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित 11 सूत्री मांग पत्र तहसीलदार रामनरायण वर्मा को सौंपकर बरेली में लेखपाल मनीष कश्यप की हत्या के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

जांच की मांग:

ज्ञापन में बरेली के लेखपाल हत्याकांड लेखपाल की हत्या सत्यापन हेतु डीएनए जांच की शीघ्र रिपोर्ट मंगवाकर मृत्यु की स्थिति स्पष्ट की जाए।

अन्य मांगे:

1. घटना की सीबीआई जांच कराई जाए

2. दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी करके सजा दिलाई जाए।

3. मृतक/अपहृत का परिवार गरीब व सहाय है, आश्रितों को पचास-पचास लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी जाए

4. मृतक आश्रित कोटे में नौकरी एवं असाधारण पेंशन व देयकों का भुगतान तत्काल किया जाए

5. इच्छुक लेखपालों को शस्त्र लाइसेंस बिना पुलिस कार्रवाई के एसडीएम रिपोर्ट पर दिए जाए

6. लेखपाल व राजस्व निरीक्षक के साथ हो रही घटनाओं को गैर जमानती अपराध घोषित किया जाए

7. क्षेत्र में रात्रि निवास की बाध्यता समाप्त की जाए

8. लेखपालों से एफआईआर दर्ज न करवाई जाए, राजस्व संहिता की धारा 67 की रिपोर्ट के लिए आनलाइन पोर्टल विकसित की जाए व अवैध खनन में ड्यूटी न लगाई जाए।

उपस्थित गणमान्य:

उक्त मौके पर लेखपाल संघ जिलाध्यक्ष रमेश राम, शिवप्रताप, ईश्वर, विजय कुमार, विनित, राजकुमार, अजित कुमार, विनोद भारती आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विधायक ओमप्रकाश सिंह के निर्देशानुसार मुफ्त मेडिकल कैंप का आयोजन
Next: जहां स्वास्थ्य है वहां समृद्धि है , इसी दिशा में एक कदम है मुख्यमंत्री आरोग्य मेला

हो सकता है आप चूक गए हों

26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
ccb7570d-98cf-40f5-b688-6a8671114082

गैंगस्टर एक्ट के वारंटी को भांवरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 22-07-2026
0279505b-3fe2-4e1a-8306-697f70c3eab8

मेधावी विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित, करियर को लेकर किया मार्गदर्शन

ब्यूरो 22-07-2026
CSF-Logo-500x280

महिला कबड्डी ट्रायल अब 23 जुलाई को, जूनियर फुटबॉल चयन 24 जुलाई को होगा

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.