Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

राष्ट्रीय वयोश्री योजना: गाजीपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए परीक्षण शिविर आयोजित

ब्यूरो 22-12-2024

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp

गाजीपुर। वरिष्ठ नागरिकों को उनके नित्य जीवन को सुगम बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत जिले में विभिन्न विकास खंडों में परीक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर प्रातः 10 बजे से सायं 4:30 बजे तक संचालित होंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी राम नगीना यादव ने जानकारी दी कि ये शिविर विकास खंडवार निम्नानुसार आयोजित किए जाएंगे:

जमानियां एवं भदौरा विकास खंड: 23 दिसंबर 2024, जमानियां ब्लॉक मुख्यालय।

बाराचवर विकास खंड: 24 दिसंबर 2024, बाराचवर ब्लॉक मुख्यालय।

रेवतीपुर विकास खंड: 26 दिसंबर 2024, रेवतीपुर ब्लॉक मुख्यालय।

पात्रता और आवश्यक दस्तावेज

राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत उपकरण प्राप्त करने के लिए वरिष्ठ नागरिकों को निम्न शर्तें और दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे:

1. आयु: 60 वर्ष या उससे अधिक।

2. पहचान प्रमाण: आधार कार्ड या आधार नामांकन पावती। यदि आधार नहीं है, तो अन्य मान्य पहचान पत्र।

3. आर्थिक पात्रता:

बीपीएल राशन कार्ड।

मनरेगा कार्ड।

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना/राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम/किसी अन्य पेंशन योजना का प्रमाण।

दिव्यांगता पेंशन कार्ड।

मासिक आय ₹15,000 से कम होने का प्रमाण, जो राजस्व विभाग, सांसद, विधायक, या ग्राम प्रधान द्वारा जारी हो।

विशेष शर्तें:

आवेदक ने पिछले तीन वर्षों में किसी सरकारी या गैर-सरकारी योजना के तहत कोई उपकरण प्राप्त न किया हो।

यह शिविर गाजीपुर के वरिष्ठ नागरिकों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इच्छुक पात्र लाभार्थी अपने संबंधित विकास खंड मुख्यालयों पर निर्धारित तिथियों को दस्तावेजों के साथ पहुंचें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर में हुई बाइक सवार युवक की मौत, मामले में मुकदमा दर्ज
Next: जमानियां पुलिस ने 26 पाउच अवैध शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
ccb7570d-98cf-40f5-b688-6a8671114082

गैंगस्टर एक्ट के वारंटी को भांवरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 22-07-2026
0279505b-3fe2-4e1a-8306-697f70c3eab8

मेधावी विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित, करियर को लेकर किया मार्गदर्शन

ब्यूरो 22-07-2026
CSF-Logo-500x280

महिला कबड्डी ट्रायल अब 23 जुलाई को, जूनियर फुटबॉल चयन 24 जुलाई को होगा

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.