Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

एलएलबी, बीसीए एवं बीबीए विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं प्रारम्भ

ब्यूरो 17-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250117-WA0009

गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की विषम सेमेस्टर की एलएलबी, बीसीए और बीबीए की परीक्षाएं स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर परीक्षा केंद्र पर सकुशल प्रारम्भ हुई।

परीक्षा से जुड़े इंतजाम को मानक अनुरूप होने की तस्दीक:

इस आशय की सूचना देते हुए पी० जी० कॉलेज, गाजीपुर के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ०) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि विषम सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान अगर कोई नकल करते हुए पकड़ा जाएगा तो उस छात्र छात्रा को विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार रिस्टिकेट कर दिया जाएगा। परीक्षा की तैयारियों को लेकर प्राचार्य पाण्डेय ने मीडिया को बताया कि आंतरिक उड़ाका दल के साथ ही प्राक्टोरियल टीम प्रवेश गेट पर ही परीक्षार्थियों की जांच सुनिश्चित कर रही है। जांच के दौरान यह देखा जा रहा है कि कोई भी परीक्षा देने के लिए आने वाला छात्र और छात्रा अपने साथ परीक्षा में इस्तेमाल किए जाने वाले अनफेयर मिंस ( नकल सामग्री) को साथ नहीं ले आ पाए। इसके साथ ही बच्चों के परिसर में प्रवेश के समय बैग, मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक घड़ियां प्रतिबंधित की गई है। परीक्षा कक्ष में प्राचार्य की अगुवाई में परीक्षा विभाग की टीम ने परीक्षा से जुड़े इंतजाम को मानक अनुरूप होने की तस्दीक की।

परीक्षा के मानकों से किसी भी तरह का समझौता नहीं:

प्राचार्य ने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार पी जी कॉलेज परीक्षा केंद्र पर परीक्षा करायी जा रही है। हर बार की तरह इस बार भी परीक्षा के मानकों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया गया। परीक्षा के पहले दिन एलएलबी पहले सेमेस्टर में 69, बीबीए पहले में 14 और पांचवें मे 1, इसके साथ ही बीसीए के पहले सेमेस्टर में 74 और पांचवें में 5 छात्र छात्राओं की अनुपस्थिति दर्ज की गई।परीक्षा दो पालियों में हो रही है। पहली पाली सुबह दस बजे से एक बजे तक और दूसरी पाली दो बजे से पांच बजे के बीच परीक्षा करायी जा रही है।

निरीक्षण के दौरान:

मुख्य नियंता डॉ० एस० डी० सिंह परिहार, डॉ० रविशंकर सिंह, डॉ० एस० एन० सिंह, डॉ० अरुण कुमार यादव, डॉ. रामदुलारे आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिला पंचायत की बैठक में सदस्‍यों ने अपनी मांगों को लेकर किया जोरदार हंगामा
Next: कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर 18 जनवरी को करेंगे घरौनी का वितरण

हो सकता है आप चूक गए हों

26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
ccb7570d-98cf-40f5-b688-6a8671114082

गैंगस्टर एक्ट के वारंटी को भांवरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 22-07-2026
0279505b-3fe2-4e1a-8306-697f70c3eab8

मेधावी विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित, करियर को लेकर किया मार्गदर्शन

ब्यूरो 22-07-2026
CSF-Logo-500x280

महिला कबड्डी ट्रायल अब 23 जुलाई को, जूनियर फुटबॉल चयन 24 जुलाई को होगा

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.