Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

लोकतंत्र का असली उत्सव केवल तभी साध्य है जब हर नागरिक मतदान की जिम्मेदारी निभाए, आपका एक वोट देश की दिशा बदल सकता है: जिलाधिकारी

ब्यूरो 25-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250125-WA0023

गाजीपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 15वॉ राष्ट्रीय मतदाता दिवस का शुभारम्भ पी0जी कालेज गोराबाजार मैदान में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने फीता काटकर, दीप प्रज्ज्वलित एंव मां सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया।

जिलाधिकारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओ एवं आगन्तुको को मतदान के प्रति शपत दिलाई । तत्पश्चात मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर दिये गये संदेश को एल ई डी के माध्यम से प्रसारित किया गया। मतदाता को जागरूक करने के उद्देश्य से छात्राओ द्वारा आकर्षक रंगोली, मेहदी व स्लोगन, बनाया गया था जिसका अवलोकन जिलाधिकारी द्वारा स्वयं किया गया। इस अवसर पर छात्राओ की निबन्ध प्रतियोगिता भी कराई गयी। जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारियो ने कार्यक्रम स्थल पर बनाये गये सेल्फी प्वाइन्ट पर फोटो खिचवाकर मतदाता जागरूकता हेतु हस्ताक्षर अभियान का शुभारम्भ किया। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर विषय-वस्तु (थीम) वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगें हम, की आवाज से मतदाताओ को जागरूक किया गया।

गगन भेदी नारो के साथ मतदान हेतु किया गया जागरूक: 

उक्त अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन भी किया गया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नये मतदाताओ को प्रथम बार मतदाता सूची में नाम दर्ज होने पर बधाई देते हुए वोटर आई डी कार्ड दिया गया।

जिलाधिकारी ने राजकीय बालिका इण्टर कालेज महुआबाग से स्कूटी रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इसके अतिरिक्त रायफल क्लब परिसर से विभिन्न विद्यालयो के छात्र-छात्राओ द्वारा निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली को उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दिनेश कुमार ,जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संयुक्त रूप से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया, जो शहर के विभिन्न मार्गाे से होते हुए पी जी कालेज मैदान (कार्यक्रम स्थल) पर पहुची। रैली के माध्यम से स्कूली छात्र-छात्राओ द्वारा लोगो को मतदान के प्रति गगन भेदी नारो के साथ जागरूक किया गया।

भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है और यहां जनता की संपूर्ण ताकत उसके अपने मत में निहित है:

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और और यह अधिकार हमने बड़े संघर्ष से प्राप्त किया है। 26 जनवरी को हम गणतंत्र दिवस मनाते हैं तथा अपने संविधान का स्मरण करते हैं। जिससे हमें सभी अधिकार प्राप्त हैं। उन्होने बताया कि संविधान मे सबसे बड़ा अधिकार मतदान का अधिकार है, क्योंकि इसी मताधिकार के क्रम में हम अपना प्रतिनिधि नियुक्त करते हैं । चुने हुए प्रतिनिधि पॉलिसी बनाते हैं उसी से संपूर्ण देश की व्यवस्था चलती है । इस व्यवस्था में हमारे सभी अधिकार सृजित होते हैं । इसलिए हमारा कर्तव्य ही नहीं अधिकार भी है कि जब हम 18 वर्ष की आयु पूर्ण करें तो अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करा लें। मतदाता सूची में नाम शामिल करने के लिए साल में एक या दो बार यह प्रक्रिया चलाई निरंतर चलाई जाती है। किसी कारणवश यदि कोई व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हुआ है तो वो वोटर हेल्पलाइन एप्प या नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन फार्म-6 भर कर नाम मतदाता सूची मे नाम जुड़वा सकते हैं। उन्होने कहा कि हम इस महान जनपद के वासी हैं जहां के युवा सेना में भर्ती होकर देश के लिए बलिदान देना चाहता है। उन्होने कहा कि मतदान करने से देश के निर्माण में बहुत बड़ा योगदान होगा । आप जहां भी रहे मतदान करके देश के निर्माण में अपना योगदान दें सकते हैं। उन्होंने उपस्थित छात्राओं ,युवाओं से आग्रह किया कि यदि आपका नाम मतदाता सूची में जुड़ने से छूट गया है तो अपने नजदीकी बूथ के बीएलओ से संपर्क करते हुए या ऑनलाइन फॉर्म भरकर मतदाता सूची मे नाम दर्ज करते हुए लोकतंत्र का हिस्सा बन सकते हैं। उन्होने कहा कि लोकतंत्र मे भागीदारी एवं शत-प्रतिशत मताधिकार का प्रयोग कर एक मजबूत राष्ट्र निर्माण किया जा सकता है।

मतों से सुनिश्चित होता है देश का भविष्य:

अपर जिलाधिकारी वि0रा0/उपजिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि हमारा देश एक लोकतांत्रिक गणराज्य है और लोकतंत्र मे जनता की ताकत उसकी मतो से आकी जाती है। मतों से देश का भविष्य सुनिश्चत होता है। मतदाता लोकतंत्र की मुख्य रीढ़ होता है । भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। हमें अगर वोट डालकर अपने मनचाहे नेता को चुनने का मौका मिलता है, जिससे हम विकास करा सकते हैं तथा अपने देश को विकसित कर सकते हैं एवं अपने देश को सशक्त बना सकते हैं तो अपनी इच्छा और विवेक से अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। आपका वोट आपकी ताकत है ।

विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन:

इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया जिसमें दिव्यांगज जन सशक्तिकरण विभाग द्वारा दिव्यांगजनो की 100 मीटर ट्राई साईकिल रेस एवं जिला खेल कार्यालय द्वारा 100 एंव 200 मीटर की बालक/बालिका दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांगजनो की 100 मीटर ट्राई साईकिल रेस मे प्रमोद कुमार प्रथम स्थान, दिनेश बिन्द द्वितीय एंव जितेन्द्र चौधरी तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर बालक दौड़ में प्रेम कुमार प्रथम स्थान, अंगद कुमार भारती द्वितीय, अंकुर गुप्ता तृतीय एवं 200 मीटर बालक वर्ग दौड़ में अमित यादव प्रथम, निखिल शर्मा द्वितीय एवं अखिलेश यादवद तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर बालिका मे निक्की प्रथम, सिमरन द्वितीय, सोनी राजभर तृतीय, 200 मीटर मे बबली प्रथम, आंचल भारती द्वितीय ,रागनी कुशवाहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राजकीय बालिका इण्टर कालेज गाजीपुर, द्वितीय स्थान देवकली ब्लाक गाजीपुर व करण्डा ब्लाक तृतीय स्थान । स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम संगीता यादव पी जी कालेज गाजीपुर द्वितीय खुशी कुमार लुर्दस कॉन्वेन्ट बालिका इ0कालेज, तृतीय साधना प्रा0वि0 मैनपुर, मेहदी प्रतियोगिता में प्रथम अलीसा, द्वितीय राधा व प्रीति तृतीय स्थान पर रही। निबंध प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान शिक्षा यावद, द्वितीय अपर्णा व प्रदीप तृतीय स्थान पर रहे।

उत्कृष्ट कार्य हेतु किया गया सम्मानित:

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने विधान सभा क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ए आर ओ 373-जखनियां कमलेश कुमार सिंह उपजिलाधिकारी, 375-सदर प्रखर उत्तम उपजिलाधिकारी सदर , 376-जंगीपुर चन्द्रशेखर यादव अपर उपजिलाधिकारी, 377-जहूराबाद आशुतोष कुमार उपजिलाधिकारी, 378-मुहम्मदाबाद मनोज कुमार पाठक उपजिलाधिकारी, प्रभारी निर्वाचन कार्यालय सालिक राम उपजिलाधिकारी एंव बी0एल0ओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने जनपद की सलोनी तिवारी, रानी कुमारी, आलोक वर्मा, संध्या श्रीवास्तव, नन्दनी रावत, नियाज, अनस कलाम, श्रेया राय, राहुल प्रजापति एंव दिव्यांशु को 18 वर्ष पूर्ण कर प्रथम बार मतदाता सूची में नाम दर्ज होने पर बधाई देते हुए वोटर आई डी कार्ड दिया तथा जनपद के 80 वर्ष के उपर के वरिष्ठ मतदाताओं को अंगवत्रम व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सुभाष चन्द्र प्रसाद नेहरू युवा केन्द्र ने किया। कार्यक्रम के अन्त मे आभार उप जिलाधिकारी सदर प्रखर उत्तन ने व्यक्त किया।

उक्त अवसर पर:

अपर उपजिलाधिकारी चन्द्र शेखर यादव, जिला वेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव, मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप आईकान अन्तर्राट्रीय खिलाड़ी अरविन्द शर्मा एंव समाज सेवी सविता सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, रविकान्त राय कॉग्रेस, राजेश यादव सपा, राजन प्रजापति भाजपा , सहायम निर्वाचन अधिकारी अभय शंकर मिश्रा, तहसीलदार सदर, ई-डिस्ट्रिक मैनेजर विनय सिंह, एंव अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश दिवस- 2025 के उपलक्ष्य में प्रदर्शनी आयोजित
Next: उल्लेखनीय कार्य हेतु प्रदत्त प्रशंसा एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह देकर किया गया सम्मानित

हो सकता है आप चूक गए हों

220cc083-b67d-4913-a5d1-92e41a9f883e

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने जगाई हरित चेतना, वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश

ब्यूरो 05-06-2026
5998070f-1688-4b50-8ed8-149e8da28720

आरक्षी भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, डीएम-एसपी ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

खेत पर गए युवक से मारपीट, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
CSF-Logo-500x280

बच्चों के विवाद में युवक पर हमला, चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 04-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.