गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में ब्लॉक स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन मोहम्मदाबाद ब्लाक के जकरौली मोड पर किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधान जगदीश सिंह यादव ने कहा कि खेल से बच्चों का मानसिक और शारीरिक दोनों विकास होता है नेहरू केंद्र बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए एक अच्छा अवसर देता है।
कबड्डी बालिका वर्ग में केशवपुर प्रथम , जकरौली द्वितीय रहा। बैडमिंटन में आनंदित यादव प्रथम , प्रियंका द्वितीय रही। धीमी गति साइकिल रेस में खुशबू प्रथम खुशी द्वितीय रही। वॉलीबॉल में पठानपुरा विजेता , दलसागर उपविजेता रहे। कुश्ती में इंदल प्रथम गोलू द्वितीय रहे। दौड़ में मुलायम प्रथम, ओमकार द्वितीय , अमित तृतीया स्थान पर रहे । उक्त प्रतियोगिता का संचालन मनोज कुमार यादव ने किया। अतिथि के रूप में उपस्थित सत्येंद्र सिंह यादव , अजय कुमार, सुरेंद्र यादव , प्रधानाध्यापक झारखंडी यादव, प्रधानाध्यापक मोहम्मद मेराज, राकेश यादव, पारस यादव ,अवनीश राय एवं हजारों की संख्या में दर्शकों ने खेल का आनंद लिया।