Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

संदिग्ध अवस्था में हुई युवक की मौत, फ्लैट के भीतर मिला शव

ब्यूरो 27-01-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250127-WA0019

रेवतीपुर। सुहवल थाना क्षेत्र के ढढनी रणवीर राय गाँव निवासी तथा दिल्ली में एक कंम्पनी में प्राइवेट नौकरी कर रहे युवक रवि कुश्वाहा जिसकी उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है, का उनके फ्लैट में ही संदिग्ध अवस्था में हुई मौत और पोस्टमार्टम के प्रक्रिया के उपरांत शव के गाँव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

युवक का शव घर पहुंचने की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड इकठ्ठा हो गई, लोग शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देने में लगे रहे, मगर पुत्र की मौत से व्यथित परिजन पूरी तरह बदहवाश नजर आ रहे थे और उनका रो-रोकर बुरा हाल था। इसके उपरांत कर्मकाण्ड के बाद मृतक युवक के शव का अंतिम दाह संस्कार जमानियां गंगा तट पर किया गया। पिता देवनाथ कुशवाहा के मुखाग्नि देते ही मौजूद लोगों की आखें नम हो गई। जबकि पिता फफक कर रोने लगे जिन्हें लोगों ने किसी तरह ढांढस बधाया। ग्रामीणों एवं मृतक युवक के परिजनों के मुताबिक युवक अपने दो भाईयों में छोटा था। वह परिवार की माली हालात ठीक न होने के कारण‌ दिल्ली एक प्राइवेट कंम्पनी में नौकरी करने के लिए गया था।

लोगों ने बताया कि रोज की तरह उसके ड्यूटी पर न आने पर उसके साथियों ने उसे फोन किया। लेकिन काफी देर बाद भी उसका पता नहीं चला,परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि जब उसके फ्लैट पर उसके साथी पहुंचे तो देखा कि रवि संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पड़ा हुआ था । यह देख उनके होश उड़ गये। इसकी सूचना उन लोगों ने स्थानीय दिल्ली पुलिस और उसके परिजनों को तुरंत दिया।पिता देवनाथ कुश्वाहा ने बताया कि उसके पुत्र की कैसे और किन परिस्थितियों में मौत हुई है, उन्हें इस बारे में कुछ भी नहीं पता, बताया कि उसके दो पुत्र है,जिसमें मृतक छोटा था,और वह घर पर ही रहकर किसी तरह परिवार का जीविकोपार्जन चलाता है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पुलिस लाइन में भव्य परेड का आयोजन, मंत्री ओपी राजभर द्वारा 68 पुलिसकर्मी सम्मानित
Next: मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना – नए जीवन की शुरुआत में सरकार का साथ

हो सकता है आप चूक गए हों

26ad5e22-d7d6-4b79-a629-325b3cfe8430

दीक्षोत्सव से पूर्व हिंदू पीजी कॉलेज में पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता सम्पन्न

ब्यूरो 22-07-2026
ccb7570d-98cf-40f5-b688-6a8671114082

गैंगस्टर एक्ट के वारंटी को भांवरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 22-07-2026
0279505b-3fe2-4e1a-8306-697f70c3eab8

मेधावी विद्यार्थियों को पुलिस अधीक्षक ने किया सम्मानित, करियर को लेकर किया मार्गदर्शन

ब्यूरो 22-07-2026
CSF-Logo-500x280

महिला कबड्डी ट्रायल अब 23 जुलाई को, जूनियर फुटबॉल चयन 24 जुलाई को होगा

ब्यूरो 22-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.