Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

गाजीपुर के खिलाड़ियों का तीरंदाजी प्रतियोगिता में जलवा

ब्यूरो 14-02-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250214-WA0008

जमानिया। प्रयागराज महाकुंभ खेल महाकुंभ के सेक्टर-10 में 10 से 13 फरवरी तक आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता में गाजीपुर के तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। रिकर्व इवेंट में खुशी श्रीवास्तव (ग्राम फुल्ली, गाजीपुर) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीता और ₹51,000 का नकद पुरस्कार हासिल किया।

इसके अलावा, चंद्र प्रकाश, नमिता वर्मा और भावना सिंह ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इन सभी विजेता खिलाड़ियों को महाकुंभ आयोजकों द्वारा विशेष ट्रैकसूट देकर सम्मानित किया गया। कोच सतीश दुबे ने खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी जताते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवा तीरंदाजों के लिए प्रेरणास्रोत होती हैं और इससे उनके खेल को निखारने का अवसर मिलता है। खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव एवं ओलंपिक पदक विजेता पद्मश्री मैरी कॉम ने विजेताओं को पुरस्कृत कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बिना हेलमेट और सीट बेल्ट: लापरवाही या मौत का न्यौता?
Next: पेंशनर की मृत्यु पर सूचना देना अनिवार्य, अनियमित भुगतान की होगी वसूली

हो सकता है आप चूक गए हों

90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस शिक्षा निधि के तहत मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, एसपी ने किया सम्मानित

ब्यूरो 18-06-2026
5cdff4b7-b8b9-4a44-8c68-d90ddbcfe769

पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को गहमर पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

आरसेटी में मसाला निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ, महिलाओं को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

ब्यूरो 17-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.