गाजीपुर। उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार निर्धारित तिथि 08 मार्च 2025 को राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन हेतु दिशा-निर्देश जारी किये गये है। उक्त के अनुपालन में 08 मार्च 2025 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोग अदालत के प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में एक आवश्यक बैठक सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के विश्राम कक्ष में दिनांक 15 फरवरी 2025 को अपराह्न 1:30 बजे समस्त मीडियाकर्मियों के साथ आयोजित की गयी है। उक्त के क्रम में जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार ने समस्त इलेक्ट्रानिक मीडिया एवं प्रिन्ट मीडिया बन्धु से अनुरोध किया है कि निर्धारित तिथि व समय पर होने वाली बैठक में प्रतिभाग करने का कष्ट करें।