गाजीपुर। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के निर्देशानुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत आज रघुनंदन महाविद्यालय, जयचंदपुर, देवकली विकास खण्ड मे बालिकाओं को योजना के बारे में जागरूक करते हुए महिला कल्याण विभाग की कल्याणकारी योजना यथा कन्या सुंगला योजना, स्पॉन्सरशिप योजना तथा महिला और बालिकाओं के सशक्तिकरण हेतु विधिक प्रावधानों, हेल्पलाइन नंबर 1098, 181 के बारे में जानकारी देते हुए अधिक से अधिक पात्र बालिकाओं को कन्या सुमंगला योजना से जोड़ने हेतु अनुरोध किया गया।