Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ताडीघाट रजवाहा ओवरफ्लो: 24 घंटे में जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश

ब्यूरो 15-02-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

रेवतीपुर। एक दिन पूर्व डेढगावां गाँव के समीप ताडीघाट रजवाहा के ओवर- फ्लो होने से फसलों को हुए नुकसान और ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ने चार सदस्यीय अवर अभियंताओं की एक टीम गठित कर उन्हें हुए नुकसान के आंकलन की‌ रिपोर्ट 24 घंटे में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया । अधिशासी अभियंता के निर्देश के बाद चार सदस्यीय अवर अभियंताओ की टीम डेढगावां गाँव पहुंची,और ताडीघाट रजवाहा से पैदल दोनों तरफ हुए फसलों को नुकसान का जायजा लिया, और उसका स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर अधिकारियों के आने की सूचना पर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गये।

ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से उनके फसलों के हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति की मांग की। जिसपर आई टीम ने लोगों को आश्वासन दिया कि इसकी पूरी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की जाएगी। वहीं लोगों ने कहा कि रजवाहा में बेवजह पानी न छोडा जाए। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कहा कि रजवाहा के दोनों तरफ उसकी पटरियों, भीटे की ऊंचाई बढाई जाए ताकि रजवाहा के ओवर- फ्लो होने पर उसका पानी उनके फसलों में न जाने पाए और रजवाहा भी टूटने से बच सके।सभी शिकायतों को सुनने के पश्चात अधिकारियों ने लोगों को शांत कराते हुए कहा कि जल्द ही उनकी सभी मागें पूरी की जाएगीं।

ज्ञात हो कि बीते शुक्रवार को सिंचाई विभाग के द्वारा रजवाहा में क्षमता से अधिक पानी छोड दिया गया थस,जिसके कारण डेढगावां गाँव जे समीप इसके ओवर- फ्लो होने से दर्जनों किसानों की 50 वीघे से अधिक की विभिन्न फसलें जलमग्न हो गई थी।यही नहीं रजवाहा के ओवर- फ्लो होने से इसका पानी डेढगावां गाँव के राजभर बस्ती के समीप पहुंचने के साथ ही,पीएचसी परिसर में भी घुस गया था।इस अवसर पर अवर अभियंता आर एन कुमार,पंकज कुमार गुप्ता ,शिशुपाल ,रविकांत, अक्षय राय दुर्गेश, हरिपाल राय, गिरजा, लल्लन यादव, सूरज राजभर, शिव प्रकाश राय,आलोक यादव, राजेश, ओम नारायण, संजीव राय आदि लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आचार संहिता उल्लंघन मामले में राहत: सांसद पप्पू यादव हुए बरी
Next: बी० एड० परीक्षा में नकलचियों पर शिकंजा, पहले ही दिन बड़ी कार्रवाई

हो सकता है आप चूक गए हों

90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस शिक्षा निधि के तहत मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, एसपी ने किया सम्मानित

ब्यूरो 18-06-2026
5cdff4b7-b8b9-4a44-8c68-d90ddbcfe769

पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को गहमर पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 18-06-2026
bf3b5fc0-051a-4d79-aaa4-dae7d5d0e889

मां काली माता मंदिर के पुजारी हीरा बाबा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

ब्यूरो 16-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.