Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

लापरवाह ड्राइविंग से फिर गई जान, जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो 15-02-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250215-WA0021

रेवतीपुर। स्थानीय गाँव निवासी आशीष राय उर्फ आकाश, उम्र करीब 24 वर्ष का एटा जनपद के अलीगंज थाना अंतर्गत एक सडक हादसे में मौत होने की सूचना ज्योहिं गाँव एवं उसके परिजनों को हुई तो उनमें कोहराम मच गया। जबकि‌ इस घटना के बाद से ही गाँव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

भतीजे के मौत की सूचना पर चाचा बलमेश्वर राय सहित अन्य परिजन वाहन से घटनास्थल के लिए रवाना हो गये। वहीं एटा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना की छानबीन शुरू करने के साथ ही वाहन की तलाश में जुट गई है। मगर अभी तक उसका पता नहीं चल सका है। इस हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें यह देखा गया है कि अलीगंज थाना अंतर्गत कायमगंज रोड स्थित कोल्ड स्टोर के समीप दुकान पर चाय पीने जा रहे आशीष राय को पिछे से आ रही एक तेज रफ्तार स्कार्पियों ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि युवक करीब बीस फीट तक फुटबॉल की तरह उछलता हुआ जमीन पर गिर पड़ा।इस हादसे के बाद आशीष को आननफानन में अस्पताल ले जाया गया,जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुत्र के मौत की सूचना पर पिता कामेश्वर राय ,मां इंदू देवी सहित अन्य परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही मृतक के शोकाकुल दोस्त भी घटनास्थल पहुंचे।परिजनों एवं दोस्तों के मुताबिक आशीष राय अपने दो भाईयों में काफी मेहनती एवं मृदुल स्वभाव का था। वह एटा जनपद के टावरों में डीजल फिलिंग का काम करता था,जो बीते एक दिसंम्बर को अपने गाँव रेवतीपुर से एटा गया था।लोगों ने बताया कि मृतक के पिता गाँव पर रहकर किसानी करते है।इस हादसे के मामलें में परिजनों ने अज्ञात स्कार्पियों चालक के खिलाफ रक लिखित तहरीर दी है। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर चालक और स्कार्पियों की तलाश शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: पॉक्सो एक्ट और बीएनएस की धाराओं में वांछित धड़ाधड़ बाबा गिरफ्तार
Next: आचार संहिता उल्लंघन मामले में राहत: सांसद पप्पू यादव हुए बरी

हो सकता है आप चूक गए हों

90bd4faf-fc75-4db3-9bfd-192fe00300d8

विकास प्रदर्शनी एवं मेले में गाजीपुर पुलिस के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

ब्यूरो 18-06-2026
CSF-Logo-500x280

पुलिस शिक्षा निधि के तहत मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, एसपी ने किया सम्मानित

ब्यूरो 18-06-2026
5cdff4b7-b8b9-4a44-8c68-d90ddbcfe769

पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को गहमर पुलिस ने किया गिरफ्तार

ब्यूरो 18-06-2026
bf3b5fc0-051a-4d79-aaa4-dae7d5d0e889

मां काली माता मंदिर के पुजारी हीरा बाबा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

ब्यूरो 16-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.