Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

आतंकी हमले के विरोध में उग्र प्रदर्शन आतंकियों का फूंका पुतला , सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग

ब्यूरो 24-04-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250424-WA0015.jpg

जमानिया, (गांधी चौक)। गुरुवार को कश्मीर में हुए आतंकी हमले के विरोध में नगर के गांधी चौक पर विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और सभी धर्मों एवं समुदायों से जुड़े लोगों ने एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आतंकियों का पुतला फूंकते हुए सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे भाजपा नगर अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा ने कहा कि देश में बार-बार हो रहे आतंकी हमले बेहद चिंताजनक हैं। सरकार को अब इस पर निर्णायक और कठोर कदम उठाने चाहिए।
समाजसेवी नारायण दास चौरसिया ने कहा कि आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है। इसे जड़ से खत्म करने के लिए पूरे देश को एक स्वर में आवाज उठानी होगी।

व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मुन्ना गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि कश्मीर में हुआ हमला देश की आत्मा पर चोट है। अब समय आ गया है कि आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाए।
वक्ताओं ने इस मौके पर आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि जब तक देश आतंकवाद से मुक्त नहीं होगा, तब तक शांति और विकास संभव नहीं है।

प्रदर्शन में राकेश जायसवाल, कृष्णा गुप्ता, योगेश जायसवाल, सरफराज अंसारी, रोजन अंसारी, अहमद हसन, मुना गुप्ता, पिंटू वर्मा, राहुल वर्मा, शुभम जायसवाल, छोटू जायसवाल, धीरज जायसवाल, कल्लू गोस्वामी, शंकर शर्मा, गोविंद चौरसिया और प्रमोद यादव समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि अगर शीघ्र सख्त कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ई-रिक्शा चालकों के लिए रूट निर्धारण, 1618 वाहनों का सत्यापन पूरा
Next: विद्युत उपकेंद्र पर बदले जाएंगे पुराने पैनल, शुक्रवार को बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

हो सकता है आप चूक गए हों

c284831a-c90f-48e7-baec-d54de4fd74ab

सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को भावभीनी विदाई, सेवाओं को किया गया सम्मानित

ब्यूरो 31-07-2026
12c2eb04-45bb-45a9-93eb-14acee2c2461

पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 30-07-2026
58939432-7458-45ab-a94d-a3d3c6a19fd9

जंगीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ दबोचा

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

ब्यूरो 30-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.