Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

ई-रिक्शा चालकों के लिए रूट निर्धारण, 1618 वाहनों का सत्यापन पूरा

ब्यूरो 24-04-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250424-WA0022.jpg

गाजीपुर। जनपद गाजीपुर में मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार नगर क्षेत्र में ई-रिक्शा के संचालन को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने हेतु पुलिस प्रशासन ने एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाया है। इसके अंतर्गत ई-रिक्शा का सत्यापन और रूट निर्धारण की प्रक्रिया संपन्न की गई है। पुलिस विभाग द्वारा नगर क्षेत्र को चार ब्लॉकों में विभाजित करते हुए ई-रिक्शा चालकों के लिए अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं, जिससे जाम की समस्या से निजात मिल सके और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।

ब्लॉक A (लाल रंग):
इस रूट में लंका, सकलेनाबाद, विशेश्वरगंज, खोवामण्डी से रौजा तक कुल 779 ई-रिक्शा का सत्यापन किया गया है।

ब्लॉक B (नीला रंग):
लंका से सैनिक चौराहा, महराजगंज क्रासिंग से महराजगंज तक के रूट पर 173 ई-रिक्शा सत्यापित किए गए हैं।

ब्लॉक C (हरा रंग):
लंका से पुलिस ऑफिस, अफीम फैक्ट्री, महुआबाग, मिश्र बाजार होते हुए चित्तनाथ तक 316 ई-रिक्शा सत्यापित किए गए हैं। इस ब्लॉक के रिक्शा विशेश्वरगंज की तरफ नहीं जा सकते, परंतु विशेश्वरगंज से लंका की दिशा में आ सकते हैं।

ब्लॉक D (पीला रंग):
लंका से सांसद तिराहा, सिंचाई विभाग, विकास भवन, पी.जी. कॉलेज चौराहा होते हुए आदर्श बाजार तक 350 ई-रिक्शा का सत्यापन किया गया है।

पुलिस के अनुसार अबतक कुल 1618 ई-रिक्शा का सत्यापन व कोडिंग की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
प्रशासन का मानना है कि इस नई व्यवस्था से नगरवासियों को जाम की समस्या से राहत मिलेगी और सत्यापित रिक्शा चालकों की जानकारी पुलिस रिकॉर्ड में होने से किसी भी आपात स्थिति में पहचान और कार्रवाई सुगम होगी।

महत्वपूर्ण सूचना:
निर्धारित रूट से बाहर चलने वाले ई-रिक्शा चालकों पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं मरीज या रिजर्व सवारी ले जाने वाले वाहनों को “मरीज” अथवा “रिजर्व” लिखना अनिवार्य होगा।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: रामनवमी के बदले घोषित अवकाश में हुआ बदलाव, अब कार्तिक पूर्णिमा को रहेगा अवकाश
Next: आतंकी हमले के विरोध में उग्र प्रदर्शन आतंकियों का फूंका पुतला , सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग

हो सकता है आप चूक गए हों

c284831a-c90f-48e7-baec-d54de4fd74ab

सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को भावभीनी विदाई, सेवाओं को किया गया सम्मानित

ब्यूरो 31-07-2026
12c2eb04-45bb-45a9-93eb-14acee2c2461

पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 30-07-2026
58939432-7458-45ab-a94d-a3d3c6a19fd9

जंगीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ दबोचा

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

ब्यूरो 30-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.