गाजीपुर। जिले में संचालित खादी एवं ग्रामोद्योग इकाइयों के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत “खादी एवं ग्रामोद्योग पुरस्कार योजना” के तहत प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम और मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना से जुड़े उद्यमियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
यह पुरस्कार उन उद्यमियों को दिया जाएगा, जिन्होंने वर्ष 2022-23, 2023-24 तथा 2024-25 में अपनी इकाइयों की स्थापना कर निरंतर सफलता पूर्वक संचालन किया है और अधिक से अधिक व्यक्तियों को रोजगार प्रदान कर रहे हैं। इस संबंध में विभाग ने इच्छुक एवं कार्यरत इकाइयों से 29 अप्रैल 2025 तक आवेदन पत्र भरकर कार्यालय में जमा करने का अनुरोध किया है। पुरस्कार योजना का उद्देश्य उद्यमशीलता को बढ़ावा देना और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर सृजित करना है।