Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जनपद न्यायालय के अवकाशों में बदलाव

ब्यूरो 26-04-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर। माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद द्वारा वर्ष 2025 के अवकाश कैलेंडर में जारी निर्देशों के अनुपालन में जनपद न्यायालय गाजीपुर में अवकाशों में आंशिक संशोधन किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामनवमी का अवकाश इस वर्ष रविवार, 6 अप्रैल 2025 को पड़ा था, जो कि साप्ताहिक अवकाश का दिन था। इसके स्थान पर पहले 14 अप्रैल 2025 को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर अतिरिक्त अवकाश घोषित किया गया था। अब, इस अतिरिक्त अवकाश के स्थान पर दिनांक 5 नवम्बर 2025 (बुधवार) को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर अवकाश घोषित किया गया है।

इसके साथ ही, उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार, जनपद न्यायालय गाजीपुर मुख्यालय सहित सिविल जज (जूनियर डिवीजन) सैदपुर व मुहम्मदाबाद, तथा ग्राम न्यायालय जखनियां एवं जमानियां 28 जून 2025 (चतुर्थ शनिवार) को सामान्य रूप से न्यायिक कार्य हेतु खुले रहेंगे। अधिकारियों ने आम जनता से अनुरोध किया है कि वे उपरोक्त बदलावों को ध्यान में रखते हुए अपने कार्यों की योजना बनाएं।


संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: आतंकवाद के खिलाफ शिक्षकों ने दिखाई एकजुटता, शहीदों को दी श्रद्धांजलि
Next: तीन वर्षों से सफलतापूर्वक संचालित इकाइयों को मिलेगा खादी एवं ग्रामोद्योग पुरस्कार

हो सकता है आप चूक गए हों

c284831a-c90f-48e7-baec-d54de4fd74ab

सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को भावभीनी विदाई, सेवाओं को किया गया सम्मानित

ब्यूरो 31-07-2026
12c2eb04-45bb-45a9-93eb-14acee2c2461

पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 30-07-2026
58939432-7458-45ab-a94d-a3d3c6a19fd9

जंगीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ दबोचा

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

ब्यूरो 30-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.