Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मुखबिर की सूचना पर शराब तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार, 27 लीटर अवैध शराब बरामद

ब्यूरो 02-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया। थाना क्षेत्र के अभईपुर चौकी पुलिस ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया। दोनों युवक अवैध देशी शराब की तीन पेटी लेकर बिहार तस्करी के इरादे से जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हेड कांस्टेबल राममिलन यादव और कांस्टेबल अजय कुमार प्रसाद क्षेत्र में गश्त पर थे, तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति धुस्का गांव के रास्ते बिहार जा रहे हैं और उनके पास अवैध शराब है। पुलिस ने तत्परता से धुस्का पुलिया के पास संदिग्धों की घेराबंदी की और दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपनी पहचान राहुल कुमार सिंह और आरकेश कुमार सिंह उर्फ गोलू, ग्राम मसाड़ी, थाना रामगढ़, जिला भभुआ (बिहार) के रूप में की। तलाशी के दौरान राहुल के पास से 90 पाउच (दो पेटी) “ब्ल्यू लाइम” ब्रांड की शराब और आरकेश के पास से 45 पाउच (एक पेटी) शराब बरामद हुई। कुल 135 पाउच (27 लीटर) अवैध शराब जब्त की गई है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के पास शराब ले जाने के कोई वैध कागजात नहीं थे। फिलहाल, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: चितावन पट्टी सैदाबाद गांव में किशोरी से अभद्रता, युवक पर मुकदमा दर्ज
Next: नगर पालिका की लापरवाही से सड़क पर बहा हजारों लीटर पीने का पानी, व्यापारियों को हुआ नुकसान

हो सकता है आप चूक गए हों

12c2eb04-45bb-45a9-93eb-14acee2c2461

पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 30-07-2026
58939432-7458-45ab-a94d-a3d3c6a19fd9

जंगीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ दबोचा

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

जनभावनाओं का सम्मान: संत रविदास नगर नाम बहाली पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद

ब्यूरो 30-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.