Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

चितावन पट्टी सैदाबाद गांव में किशोरी से अभद्रता, युवक पर मुकदमा दर्ज

ब्यूरो 02-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के चितावन पट्टी सैदाबाद गांव में एक किशोरी से अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता की मां द्वारा थाने में दी गई तहरीर के अनुसार, 29 अप्रैल 2025 की शाम करीब चार बजे उनकी 15 वर्षीय पुत्री दुकान से सामान लेने जा रही थी। उसी दौरान गांव का ही एक युवक रास्ते में मिला और किशोरी से रात को फेकरा (नदी किनारे) आने की बात कहने लगा। किशोरी द्वारा विरोध करने और डांटने पर युवक गाली-गलौज करता हुआ वहां से भाग गया।

घटना की जानकारी मिलने पर किशोरी की मां ने अपने देवर को पूरी बात बताई। जब देवर ने आरोपी से पूछताछ की, तो उसने उन्हें भी गाली दी और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की मां ने बताया कि उक्त युवक पहले भी उनकी बेटी को परेशान करता रहा है और अश्लील इशारे करता रहा है, जिससे परिवार काफी समय से मानसिक तनाव में था। आख़िरकार, 1 मई 2025 को पीड़िता की मां ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर एक युवक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: बिजली चोरी पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, 12 पर एफआईआर


Next: मुखबिर की सूचना पर शराब तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार, 27 लीटर अवैध शराब बरामद

हो सकता है आप चूक गए हों

12c2eb04-45bb-45a9-93eb-14acee2c2461

पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 30-07-2026
58939432-7458-45ab-a94d-a3d3c6a19fd9

जंगीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ दबोचा

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

जनभावनाओं का सम्मान: संत रविदास नगर नाम बहाली पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद

ब्यूरो 30-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.