Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

दैवीय आपदाओं के प्रबंधन को लेकर विधान परिषद समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

ब्यूरो 03-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250503-WA0021.jpg

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति की समीक्षा बैठक आज वाराणसी के सर्किट हाउस सभागार में सम्पन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता समिति के माननीय सभापति श्री अवनीश कुमार सिंह ने की। उनके साथ समिति के सदस्य श्री अंगद कुमार सिंह और श्री पद्म सेन चौधरी उपस्थित रहे। समिति के स्वागत में जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा एवं अपर जिलाधिकारी (वि/रा) दिनेश कुमार ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं पौध रूपी स्मृति चिन्ह भेंट किए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने शासन स्तर से अधिसूचित आपदाओं में अब तक दी गई क्षतिपूर्ति की जानकारी दी। वहीं अपर जिलाधिकारी दिनेश कुमार ने जनपद में हुई आपदाओं का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया।

माननीय सभापति श्री सिंह ने अधिकारियों को आपदा पीड़ितों की सहायता के प्रति संवेदनशील रहने का निर्देश देते हुए कहा कि जिला स्तर पर ऐसी कार्य योजना बनाई जाए जिससे आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। उन्होंने कहा कि आपदा में प्रायः गरीब वर्ग सबसे अधिक प्रभावित होता है, इसलिए उन्हें मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप समुचित राहत व सहायता दी जानी चाहिए।सर्पदंश से मौत की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सभापति ने सरकारी अस्पतालों में एंटी स्नेक वेनम की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, सर्पदंश से मृत्यु की स्थिति में पोस्टमार्टम अनिवार्य कराने तथा त्वरित राहत मुआवजा दिलाने के निर्देश दिए। साथ ही, सर्पदंश से बचाव और उपचार की जानकारी व्यापक रूप से प्रसारित करने पर भी बल दिया।

तहसील, विकासखंड, नगर पालिका, नगर पंचायत तथा सीएचसी/पीएचसी केंद्रों में भी सर्पदंश से बचाव संबंधी सूचनाएं प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए। नदी-तालाबों में डूबने से होने वाली मौतों को रोकने हेतु खतरनाक स्थानों पर चेतावनी बोर्ड लगाने का सुझाव भी समिति द्वारा दिया गया। आपदा नियंत्रण कक्ष की कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुए सभापति ने इसे सतत क्रियाशील रखने के निर्देश दिए। साथ ही, आपदा से प्रभावित व्यक्तियों की तहसीलवार सूचना एकत्र करने, आरओ प्लांट, जलभराव, रैन बसेरा, कंबल वितरण, अलाव जलाने की स्थिति, पौधारोपण आदि विषयों पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी ली गई। बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी से अन्नपूर्णा मॉडल शॉप की स्थिति तथा वन विभाग से संरक्षित पौधों की जानकारी ली गई। माननीय सभापति ने कहा कि मुख्यमंत्री आपदा राहत के प्रति अत्यंत संवेदनशील हैं, अतः व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से जनता को जागरूक किया जाए और आपदा राहत कार्यों को प्राथमिकता के साथ संपन्न किया जाए।

बैठक के अंत में जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके निर्देशों पर कार्य योजना बनाकर उसे क्रियान्वित करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील पांडेय, जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्रा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव, जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार, अधिशासी अभियंता (पीडब्ल्यूडी), आपदा विशेषज्ञ अशोक राय, डीएसओ अनंत प्रताप सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: सम्पूर्ण समाधान दिवस में 302 शिकायतें प्राप्त, 36 का हुआ मौके पर निस्तारण
Next: वाराणसी में 13 मई को होगी द्वितीय मण्डलीय औद्यानिक गोष्ठी, प्रगतिशील कृषकों को किया जाएगा सम्मानित



हो सकता है आप चूक गए हों

12c2eb04-45bb-45a9-93eb-14acee2c2461

पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 30-07-2026
58939432-7458-45ab-a94d-a3d3c6a19fd9

जंगीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ दबोचा

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

जनभावनाओं का सम्मान: संत रविदास नगर नाम बहाली पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद

ब्यूरो 30-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.