Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

वाराणसी में 13 मई को होगी द्वितीय मण्डलीय औद्यानिक गोष्ठी, प्रगतिशील कृषकों को किया जाएगा सम्मानित



ब्यूरो 03-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

गाजीपुर।  उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के तत्वावधान में द्वितीय मण्डलीय औद्यानिक उत्पादन, मूल्य संवर्धन एवं विपणन गोष्ठी का आयोजन 13 मई 2025, मंगलवार को वाराणसी में किया जाएगा। यह गोष्ठी प्रमुख सचिव/सचिव/विशेष सचिव, उद्यान विभाग तथा निदेशक, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की अध्यक्षता में आयोजित होगी। गोष्ठी में विभागीय अधिकारी, विषयवस्तु विशेषज्ञ, कृषि वैज्ञानिक, प्रगतिशील कृषक, एफपीओ, उद्यमी एवं निर्यातक भाग लेंगे। प्रतिभागी एग्रो-क्लाइमेटिक जोनवार औद्यानिक फसल उत्पादन बढ़ाने की रणनीतियों पर विचार-विमर्श करेंगे और मूल्य संवर्धन तकनीक, विपणन तथा निर्यात व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान एक उच्च तकनीकी ज्ञानवर्धक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें नवीनतम औद्यानिक तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, मण्डल के प्रत्येक जनपद से चयनित एक-एक प्रगतिशील कृषक, उद्यमी अथवा निर्यातक को सम्मानित भी किया जाएगा।जिला उद्यान अधिकारी ने जनपद के सभी प्रगतिशील कृषकों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण गोष्ठी में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें तथा विशेषज्ञों से प्राप्त ज्ञान को अपनी खेती में अपनाकर औद्यानिक क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दैवीय आपदाओं के प्रबंधन को लेकर विधान परिषद समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न
Next: सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ मेडिकल परीक्षण, 1503 अभ्यर्थी सफल

हो सकता है आप चूक गए हों

12c2eb04-45bb-45a9-93eb-14acee2c2461

पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 30-07-2026
58939432-7458-45ab-a94d-a3d3c6a19fd9

जंगीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ दबोचा

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

जनभावनाओं का सम्मान: संत रविदास नगर नाम बहाली पर मुख्यमंत्री को धन्यवाद

ब्यूरो 30-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.