Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

धरम्मरपुर-करंडा को जोड़ने वाला गंगा सेतु जर्जर, हादसे की आशंका

ब्यूरो 04-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
CSF-Logo-500x280

जमानिया। क्षेत्र को धरम्मरपुर व करंडा से जोड़ने वाला गंगा सेतु इन दिनों गंभीर जर्जरता की स्थिति में पहुंच गया है। पुल की सतह पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिनमें से लोहे की छड़ें तक बाहर निकल आई हैं। यह स्थिति न केवल राहगीरों के लिए खतरा बन चुकी है, बल्कि किसी बड़े हादसे को भी न्योता दे रही है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) ज्योति चौरसिया ने शनिवार को स्वयं पुल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सेतु की जर्जर हालत पर चिंता जताई और लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को पत्र भेजकर तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करने की सिफारिश की है।

स्थानीय लोगों ने सेतु से रोजाना गुजर रहे ओवरलोड वाहनों पर रोक लगाने की भी मांग की है। इस पर एसडीएम चौरसिया ने कहा, “यह पुल क्षेत्र की जीवनरेखा है। इसकी स्थिति को लेकर संबंधित विभाग को अवगत करा दिया गया है और आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देश भी दे दिए गए हैं।”इधर, नागरिकों ने भी मांग की है कि पुल की मरम्मत को प्राथमिकता दी जाए ताकि संभावित दुर्घटनाओं से बचा जा सके और आवागमन निर्बाध रूप से जारी रह सके।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: दो बाइकों की जबरदस्त टक्कर, महिला समेत तीन घायल
Next: नीट यूजी परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

हो सकता है आप चूक गए हों

c284831a-c90f-48e7-baec-d54de4fd74ab

सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को भावभीनी विदाई, सेवाओं को किया गया सम्मानित

ब्यूरो 31-07-2026
12c2eb04-45bb-45a9-93eb-14acee2c2461

पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 30-07-2026
58939432-7458-45ab-a94d-a3d3c6a19fd9

जंगीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ दबोचा

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

ब्यूरो 30-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.