Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

वारण्टी अपराधियों पर चला कोतवाली पुलिस का डंडा, दो वांछित गिरफ्तार

ब्यूरो 05-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250505-WA0003.jpg

गाजीपुर। जनपद गाजीपुर की कोतवाली पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत दो फरार वारण्टियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। यह कार्रवाई सोमवार को उपनिरीक्षक चन्द्रशंकर मिश्र व उपनिरीक्षक अशोक कुमार गुप्ता की टीमों द्वारा की गई।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पहली गिरफ्तारी फौजदारी मुकदमा संख्या 3833/21, धारा 147, 323, 504, 506 भादवि के तहत वांछित शनि कुमार पुत्र स्व. सुबेदार, निवासी सलाहाबाद, को बयेपुर-चोचकपुर मार्ग चट्टी से गिरफ्तार किया गया। शनि के विरुद्ध माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, गाजीपुर द्वारा गैर-जमानती वारंट (NBW) निर्गत किया गया था। वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने सजल सिंहा पुत्र सुरेश वर्मा, निवासी मण्डवी अकबराबाद (रायगंज), थाना कोतवाली को उसके घर से दबोच लिया। सजल के विरुद्ध माननीय ACJ(JD)/JM-6 गाजीपुर से धारा 138 एनआई एक्ट के अंतर्गत 82 सीआरपीसी की कार्यवाही जारी थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में शामिल रहे:
– उपनिरीक्षक चन्द्रशंकर मिश्र व उनकी टीम
– उपनिरीक्षक अशोक कुमार गुप्ता व उनकी टीम, थाना कोतवाली, गाजीपुर

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: नीट यूजी परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न, डीएम-एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण
Next: सुभासपा कार्यकर्ताओं ने जातीय जनगणना के फैसले पर PM मोदी को सौंपा धन्यवाद ज्ञापन

हो सकता है आप चूक गए हों

c284831a-c90f-48e7-baec-d54de4fd74ab

सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को भावभीनी विदाई, सेवाओं को किया गया सम्मानित

ब्यूरो 31-07-2026
12c2eb04-45bb-45a9-93eb-14acee2c2461

पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 30-07-2026
58939432-7458-45ab-a94d-a3d3c6a19fd9

जंगीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ दबोचा

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

ब्यूरो 30-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.