Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

सुभासपा कार्यकर्ताओं ने जातीय जनगणना के फैसले पर PM मोदी को सौंपा धन्यवाद ज्ञापन

ब्यूरो 05-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250505-WA0005.jpg

जमानिया (गाजीपुर)। केंद्र सरकार द्वारा जातीय जनगणना कराए जाने के ऐतिहासिक फैसले पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम तहसील परिसर में उप जिलाधिकारी ज्योति चौरसिया को धन्यवाद ज्ञापन सौंपा। यह कार्यक्रम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के निर्देश पर आयोजित किया गया। ज्ञापन सौंपने के दौरान सुभासपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि जातीय जनगणना वंचित और शोषित समाज की वर्षों पुरानी मांग रही है। एनडीए सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय सामाजिक न्याय की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इससे पिछड़े वर्गों को उनका हक और सम्मान मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा।

इस मौके पर सुभासपा के खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार यादव ‘मामाजी’, वाराणसी युवा मंडल अध्यक्ष एवं जमानिया विधानसभा प्रभारी बबलू राजभर, जिला महासचिव हेमंत राजभर, मंडल उपाध्यक्ष अनिल राजभर, जिला उपाध्यक्ष रामनारायण राजभर, मीडिया प्रभारी सैफ खान, जमानिया विधानसभा अध्यक्ष शशिकांत राजभर समेत अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जहां विपक्षी सरकारों ने वर्षों तक जातीय जनगणना को टालते हुए समाज को हाशिए पर रखा, वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने साहसिक निर्णय लेकर सामाजिक समरसता की दिशा में एक बड़ा संदेश दिया है। कार्यकर्ताओं ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री को हृदय से कोटि-कोटि धन्यवाद ज्ञापित किया।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: वारण्टी अपराधियों पर चला कोतवाली पुलिस का डंडा, दो वांछित गिरफ्तार
Next: अधिवक्ताओं ने सुरक्षा और कल्याण योजनाओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

हो सकता है आप चूक गए हों

c284831a-c90f-48e7-baec-d54de4fd74ab

सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को भावभीनी विदाई, सेवाओं को किया गया सम्मानित

ब्यूरो 31-07-2026
12c2eb04-45bb-45a9-93eb-14acee2c2461

पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 30-07-2026
58939432-7458-45ab-a94d-a3d3c6a19fd9

जंगीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ दबोचा

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

ब्यूरो 30-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.