गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन कन्विक्शन” के तहत गाजीपुर में एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन विभाग की प्रभावी पैरवी के बाद, गाजीपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मामले में आरोपी को सजा सुनाई गई।
दिनांक 05.05.2025 को थाना कोतवाली जनपद गाजीपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0-1892/2015 में आरोपी अबुल आश अंसारी उर्फ आसी पुत्र ईशरत अंसारी निवासी ग्राम बड़ापुरा, थाना कोतवाली, गाजीपुर के खिलाफ न्यायालय ने फैसला सुनाया। यह मामला छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट से संबंधित था। आरोपी को धारा 354(क), 504, 506 भादवि और 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत दोषी ठहराया गया।न्यायालय ने आरोपी को 04 वर्ष का कारावास और 10,000/- रुपए जुर्माना की सजा सुनाई। मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन विभाग की टीम की कड़ी मेहनत के बाद यह फैसला आया है, जो अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए पुलिस की समर्पित कोशिशों का परिणाम है।इस कार्रवाई को लेकर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत प्रदेशभर में अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।