Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

मंडलायुक्त एस. राजलिंगम ने गाजीपुर में की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ब्यूरो 06-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250506-WA0037.jpg

गाजीपुर। मंडलायुक्त वाराणसी एस. राजलिंगम ने आज जनपद गाजीपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन कर प्रशासनिक एवं विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक में उन्होंने पुलिस, राजस्व, विकास योजनाएं, मुख्यमंत्री डैशबोर्ड और आईजीआरएस सहित विभिन्न विभागों की प्रगति की बारीकी से पड़ताल की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। राजस्व संबंधी मामलों में मंडलायुक्त ने 10 बड़े बकायेदारों की सूची तलब करते हुए तत्काल वसूली के निर्देश दिए। दाखिल-खारिज, वरासत, सीमांकन, पैमाईश जैसे कार्यों में गुणवत्ता सुधार और समयबद्ध निस्तारण पर उन्होंने विशेष बल दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुराने राजस्व वादों के शीघ्र निपटारे में किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

जनसुनवाई पोर्टल पर लंबित शिकायतों के प्रति भी मंडलायुक्त ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि शिकायतों का समाधान पूर्ण पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ किया जाए। उन्होंने चेताया कि जनता की समस्याओं के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।बैठक में पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने जनपद की कानून व्यवस्था पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस दौरान मंडलायुक्त ने सभी अधिकारियों को टीम भावना के साथ कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए। सीएम डैशबोर्ड पर आधारित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने फील्ड में सक्रियता बढ़ाने और कार्यों के समयबद्ध निष्पादन की हिदायत दी।

हीट वेव को देखते हुए मंडलायुक्त ने जिला प्रशासन को सतर्क रहने और सभी जरूरी तैयारियां मुकम्मल रखने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के अंतर्गत कार्यदायी संस्थाओं की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए उन्होंने कार्यों में तेजी लाने को कहा। फार्मर रजिस्ट्री और फैमिली आईडी के मामलों में भी प्रगति लाने के निर्देश देते हुए मंडलायुक्त ने लेखपालों की फील्ड उपस्थिति की नियमित समीक्षा के निर्देश दिए।इस अवसर पर जिलाधिकारी अविनाश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुनील पांडेय, जिला विकास अधिकारी सुभाष चंद्र सरोज, परियोजना निदेशक राजेश यादव, समस्त उप जिलाधिकारी, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ऑपरेशन कन्विक्शन: गाजीपुर में अपराधियों को मिली कड़ी सजा
Next: कलेक्ट्रेट कार्यालयों में लापरवाही पर मंडलायुक्त सख्त, दिए कार्रवाई के निर्देश

हो सकता है आप चूक गए हों

c284831a-c90f-48e7-baec-d54de4fd74ab

सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को भावभीनी विदाई, सेवाओं को किया गया सम्मानित

ब्यूरो 31-07-2026
12c2eb04-45bb-45a9-93eb-14acee2c2461

पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 30-07-2026
58939432-7458-45ab-a94d-a3d3c6a19fd9

जंगीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ दबोचा

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

ब्यूरो 30-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.