Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

जिला स्तरीय बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक सम्पन्न, डीएम ने दिए जरूरी निर्देश

ब्यूरो 06-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250506-WA0040.jpg

गाजीपुर। जिले में बाढ़ से पूर्व तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बाढ़ स्टीयरिंग ग्रुप की बैठक विकास भवन सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), मुख्य चिकित्साधिकारी, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, सभी उप जिलाधिकारी समेत अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक का संचालन अधिशासी अभियंता, देवकली पम्प नहर प्रखण्ड-प्रथम, गाजीपुर द्वारा किया गया। उन्होंने जनपद में चल रहे बाढ़ कटाव निरोधक कार्यों की जानकारी दी और बाढ़ काल में विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों पर प्रकाश डाला।

जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में बाढ़ कटाव निरोधक कार्यों का निरीक्षण करने और बाढ़ चौकियों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उप निदेशक कृषि को समय पर फसल बीमा कराने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा, अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया गया कि बाढ़ काल से पूर्व सभी कटाव निरोधक कार्य पूरी तरह से सुरक्षित रूप से पूर्ण किए जाएं और एक जिला स्तरीय कंट्रोल रूम की स्थापना सुनिश्चित की जाए।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: जिलाधिकारी ने की निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा, कार्य में लापरवाही पर जताई नाराजगी
Next: गाजीपुर के 9 विकासखंडों में शुरू होगी प्राकृतिक खेती, 6250 किसानों को मिलेगा लाभ

हो सकता है आप चूक गए हों

c284831a-c90f-48e7-baec-d54de4fd74ab

सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को भावभीनी विदाई, सेवाओं को किया गया सम्मानित

ब्यूरो 31-07-2026
12c2eb04-45bb-45a9-93eb-14acee2c2461

पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 30-07-2026
58939432-7458-45ab-a94d-a3d3c6a19fd9

जंगीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ दबोचा

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

ब्यूरो 30-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.