Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

अफीम फैक्ट्री में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, आज रात 8 से 10 मिनट का ब्लैकआउट

ब्यूरो 07-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250507-WA0018.jpg

गाजीपुर। जिले के अफीम फैक्ट्री परिसर में बुधवार को युद्ध या किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों के तहत सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा सहित प्रशासन व सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।ड्रिल के दौरान पुलिस, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, चिकित्सा दल, सीआईएसएफ, एनसीसी कैडेट्स और छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी की। आम नागरिकों को युद्ध जैसी स्थिति में “क्या करें और क्या न करें” की जानकारी दी गई।

क्या करें:
बिजली के सभी उपकरण बंद करें, खिड़कियों के पर्दे लगाएं, वाहन साइड में रोककर लाइट बंद करें। सभी परिजन, विशेषकर बच्चे, बुजुर्ग और दिव्यांगजन, सुरक्षित स्थान पर रहें। जरूरी दस्तावेज, दवाएं, टॉर्च, राशन व नकद तैयार रखें। सरकारी दिशा-निर्देशों पर ध्यान दें और पड़ोसियों को भी सतर्क करें।

क्या न करें:
ब्लैकआउट के दौरान रोशनी का प्रयोग न करें, अफवाहें न फैलाएं, भीड़ न लगाएं, बिना वजह घर से बाहर न निकलें और संदिग्ध वस्तु न छुएं। सोशल मीडिया पर बिना पुष्टि के जानकारी साझा न करें।जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे अभ्यास से नागरिकों में आपात स्थिति से निपटने की जागरूकता बढ़ती है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि सभी विभागों की प्रतिक्रिया समय संतोषजनक रही।

ब्लैकआउट की घोषणा:
आज रात 8 बजे से 8:10 बजे तक पूरे जनपद में ब्लैकआउट रहेगा। सभी नागरिकों से अनुरोध है कि इस अभ्यास में सहयोग करते हुए अपने घरों, कार्यालयों की लाइट्स व इनवर्टर बंद रखें और टॉर्च या मोबाइल का उपयोग न करें।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: ग्राम पंचायत रेवतीपुर में सफाई कर्मचारियों की लापरवाही उजागर, कई कर्मचारी अनुपस्थित
Next: चकबन्दी कार्यों की गाजीपुर में गहन समीक्षा, दो माह में निस्तारित होंगे 05 वर्ष से अधिक पुराने वाद

हो सकता है आप चूक गए हों

c284831a-c90f-48e7-baec-d54de4fd74ab

सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को भावभीनी विदाई, सेवाओं को किया गया सम्मानित

ब्यूरो 31-07-2026
12c2eb04-45bb-45a9-93eb-14acee2c2461

पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 30-07-2026
58939432-7458-45ab-a94d-a3d3c6a19fd9

जंगीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ दबोचा

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

ब्यूरो 30-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.