Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

धरम्मरपुर पुल की जर्जर हालत पर एसडीएम की सख्ती, विभाग में मचा हड़कंप

ब्यूरो 07-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250507-WA0027.jpg

गाजीपुर। जमानियां क्षेत्र के धरम्मरपुर पक्का पुल की जर्जर हालत पर एसडीएम ज्योति चौरसिया के निरीक्षण के बाद संबंधित विभागों में हड़कंप मच गया। ओवरलोड वाहनों की आवाजाही से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके पुल की स्थिति पर गंभीर चिंता जताते हुए एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर पुल की सतह, संरचना और यातायात व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद उन्होंने लोक निर्माण विभाग (PWD), एआरटीओ और जिला प्रशासन को तत्काल पत्र भेजते हुए मरम्मत कार्य शुरू करने और ओवरलोडिंग पर रोक लगाने का सख्त निर्देश दिया। एसडीएम की फटकार के बाद विभाग हरकत में आया और लोक निर्माण विभाग की टीम ने क्षतिग्रस्त हिस्सों पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया। टीम ने पुल की दरारें और गड्ढे तारकोल मिश्रित गिट्टी से भर दिए।

हालांकि स्थानीय लोग इस मरम्मत को ‘जुगाड़’ करार दे रहे हैं और आशंका जता रहे हैं कि अगर ओवरलोड वाहनों की रोकथाम नहीं की गई, तो यह समस्या फिर से खड़ी हो सकती है। फिलहाल जनता की निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं कि क्या यह कार्रवाई केवल दिखावा थी या वास्तव में ट्रैफिक और जन-सुरक्षा को लेकर कोई ठोस कदम उठाया जाएगा। जमानियां धरम्मरपुर पुल की मौजूदा हालत आने वाले समय में बड़ी चुनौती बन सकती है, यदि स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम न उठाए गए।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: गाजीपुर में सड़क हादसे में छात्रा की मौत, जीप चालक पर मुकदमा दर्ज
Next: फर्जी चरित्र प्रमाण पत्र के सहारे नौसेना में भर्ती की कोशिश, युवक गिरफ्तार

हो सकता है आप चूक गए हों

c284831a-c90f-48e7-baec-d54de4fd74ab

सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को भावभीनी विदाई, सेवाओं को किया गया सम्मानित

ब्यूरो 31-07-2026
12c2eb04-45bb-45a9-93eb-14acee2c2461

पुलिस लाइन में एचपीवी टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो 30-07-2026
58939432-7458-45ab-a94d-a3d3c6a19fd9

जंगीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध तमंचे के साथ दबोचा

ब्यूरो 30-07-2026
07ec867a-a011-40c2-965b-318ed43a79fa

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास

ब्यूरो 30-07-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.