Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

पंचायत कर्मियों पर सोशल मीडिया से ज़हर, विरोध करने पर दी ‘कत्ल’ की धमकी

ब्यूरो 12-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250512-WA0021.jpg

करंडा (गाजीपुर)। पंचायत व्यवस्था पर सोशल मीडिया के जरिए हमला कर गजाधरपुर गांव के बलजीत यादव ने पंचायत सहायक और रोजगार सेवक की छवि धूमिल करने का प्रयास किया। इतना ही नहीं, विरोध जताने पर बलजीत ने खुलेआम गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी तक दे डाली। मामला करंडा थाने पहुंचा, जहां पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पीड़ित विनयशंकर यादव ने करंडा थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि बलजीत यादव ने फेसबुक पर पंचायत सहायक और रोजगार सेवक को लेकर बेहद आपत्तिजनक और अपमानजनक पोस्ट की। जब इसका विरोध किया गया, तो बलजीत ने भद्दी गालियाँ देते हुए धमकी दी कि “जान ले लूंगा।”

पुलिस ने गंभीरता से मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर गांव में इस घटना को लेकर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत कर्मियों को इस तरह से निशाना बनाना केवल प्रशासनिक व्यवस्था पर हमला नहीं, बल्कि कानून-व्यवस्था के लिए भी खतरे की घंटी है। गांववासियों ने प्रशासन से बलजीत यादव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई इस तरह की हरकत करने से पहले सौ बार सोचे।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: मांग में सिंदूर, हाथों में तिरंगा – गाजीपुर की नारियों ने जश्न से किया दुश्मनों का दहन
Next: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: दो अपराधी घायल, पांच खतरनाक हथियार बरामद

हो सकता है आप चूक गए हों

17dd1c2b-188d-43dc-8835-78bdbce45562

दहेज हत्या के मामले में दो महिला अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो 03-08-2026
c30e899d-7ed7-4032-a16a-309efc6288a7

गोड़सरा ने रघुनाथपुर को 3-0 से हराकर अगले दौर में बनाई जगह

ब्यूरो 02-08-2026
7946cd84-ac61-4023-97ad-928b38bd2023

सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन अलर्ट, शिवालयों और बलुआ घाट पर व्यापक तैयारियां

ब्यूरो 02-08-2026
20a07f2e-d75d-49d8-82c2-3f7006f149c9

मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 40 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार

ब्यूरो 02-08-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.