Skip to content
City Super Fast News

City Super Fast News

Your Voice…

Primary Menu

रेलवे ट्रैक पर मिला 17 साल की मानसी का शव, आत्महत्या या कत्ल की खौफनाक साजिश?

ब्यूरो 13-05-2025

हमारे पोस्ट को करें:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Tumblr (Opens in new window) Tumblr
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
IMG-20250513-WA0010.jpg

ग़ाज़ीपुर। सैदपुर थाना क्षेत्र के रावल गांव से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। गांव की 17 वर्षीय किशोरी मानसी पाल की लाश सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक पर मिली। इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब 11 बजे ग्रामीणों को रेलवे लाइन पर एक शव दिखाई दिया। नजदीक जाकर देखने पर पता चला कि वह गांव के तूफानी पाल की इकलौती बेटी मानसी थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, मानसी रात को परिवार के साथ सामान्य रूप से भोजन कर अपने कमरे में सोने चली गई थी। किसी को भनक तक नहीं लगी कि वह कब बाहर निकली। सुबह जब यह खबर फैली तो परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। ग्रामीण भी इस हादसे से स्तब्ध हैं और तरह-तरह की आशंकाएं व्यक्त कर रहे हैं।

गांव वालों का कहना है कि मानसी शांत स्वभाव की और पढ़ाई में होनहार थी। ऐसे में उसका इस तरह अचानक जाना कई सवाल खड़े करता है। परिजनों ने आशंका जताई है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि किसी साजिश का नतीजा हो सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि मानसी की मौत एक दुखद हादसा थी या किसी घिनौने अपराध की साजिश।

संबंधित समाचार

Post navigation

Previous: विधायक ओमप्रकाश सिंह का जन्मदिन बना शक्ति प्रदर्शन का मंच, जन्मदिन पर दिखी सपा की एकजुट ताकत
Next: सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर प्रशासन का शिकंजा, पांच से वसूले गए दस हजार रुपये जुर्माना

हो सकता है आप चूक गए हों

CSF-Logo-500x280

चार वर्षीय मासूम की हत्या के दोषी को मृत्युदंड, अदालत ने लगाया 50 हजार रुपये का जुर्माना

ब्यूरो 11-06-2026
8ef6d3fd-9f62-4820-bb76-1a91448c6120

मई में 41 आपराधिक वादों का निस्तारण, 13 मामलों में हुई सजा

ब्यूरो 11-06-2026
4c822df6-3a25-4398-94fe-8f309aa71771

दहेज उत्पीड़न मामले में वांछित दंपती गिरफ्तार

ब्यूरो 11-06-2026
CSF-Logo-500x280

ऑपरेशन कन्विक्शन: पॉक्सो एक्ट के दोषी को 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा

ब्यूरो 09-06-2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.